ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनउत्तराखंड में दस दिन की देरी से पहुंचा मानसून, तीन दिन भारी बारिश

उत्तराखंड में दस दिन की देरी से पहुंचा मानसून, तीन दिन भारी बारिश

तय समय से दस दिन के बाद उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। शनिवार को मानूसनी हवाएं तराई और निचले इलाकों को छोड़कर शेष राज्य में सक्रिय हो गई हैं। मौसम विभाग ने आज से तीन दिन प्रदेश में बारिश...

उत्तराखंड में दस दिन की देरी से पहुंचा मानसून, तीन दिन भारी बारिश
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनSat, 01 Jul 2017 05:35 PM
ऐप पर पढ़ें

तय समय से दस दिन के बाद उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। शनिवार को मानूसनी हवाएं तराई और निचले इलाकों को छोड़कर शेष राज्य में सक्रिय हो गई हैं।

मौसम विभाग ने आज से तीन दिन प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान खासकर कुमाउँ में कुछ जगह भारी से बहुत बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। देहरादून मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक शनिवार को मानसूनी हवाएं यूपी के बरेली से मुक्तेश्वर होते हुए उत्तराखंड में प्रवेश हुई और आगे हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में प्रवेश कर गई हैं। इससे राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में मानसून सक्रिय हो गया है। हालांकि तराई वाले इलाके में अभी मानसून सक्रिय नहीं हुआ है, लेकिन अगले एक दो दिन में यहां भी मानसून पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग ने आज से तीन दिन प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुमांऊ में कुछ जगह पर भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। दस दिन की देरी उत्तराखंड में सामान्य तौर पर मानसून 21 जून तक पहुंच जाता है। लेकिन इस बार मानसून आने में दस दिन की देरी हुई। इससे पहले 2014 में भी एक जुलाई को ही मानसून उत्तराखंड पहुंचा था। जबकि 2005 में मानसून 05 जुलाई तक पहुंचा है। हालांकि दस दिन की देरी के बावजूद राज्य में बारिश लगातार होती रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें