ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनइंडियन एकेडमी ने धूमधाम से मनाया स्पोर्ट्स डे

इंडियन एकेडमी ने धूमधाम से मनाया स्पोर्ट्स डे

द इंडियन एकेडमी में स्पोर्ट्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न खेलों में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ गुब्बारे उड़ाकर किया गया। स्कूल के हेड मिस्ट्रेस शुचि...

इंडियन एकेडमी ने धूमधाम से मनाया स्पोर्ट्स डे
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनSun, 19 Nov 2017 05:47 PM
ऐप पर पढ़ें

द इंडियन एकेडमी में स्पोर्ट्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न खेलों में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ गुब्बारे उड़ाकर किया गया। स्कूल के हेड मिस्ट्रेस शुचि मंमगाई जी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद नन्हें-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। एप्रेन रेस , हिट द टारगेट रेस, क्लाउन रेस, फिशिग रेस , द फ्लेग रेस, पिच द फ्लेट रेस, जिंग -जैग रेस आदि में बच्चों ने बढचढकर भाग लिया। यूकेजी और कक्षा तीन के छात्र-छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति कर सभी का मन मोहा।

वहीं दूसरी ओर द इंडियन कैंब्रिज स्कूल में वार्षिक मेले (फेट) का आयोजन किया गया। डायरेक्टर सैयद मौहम्मद यासिर ने रिबन काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के सटॉल लगाए गए। जिसमें बच्चों ने अपने मनपसंद गाने सुने। इस फेट में अभिभावकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। वहीं लक्की ड्रॉ प्रतियोगिता में तृप्ति नेगी प्रथम, मोहम्मद फिरोज द्वितीय और स्वाति सिंह तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्या रचना श्रीवास्तव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें