ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनहिन्दुस्तान मुहिम : निरंकारी मिशन ने सेवादारों ने चमकाया देहरादून रेलवे स्टेशन-VIDEO

हिन्दुस्तान मुहिम : निरंकारी मिशन ने सेवादारों ने चमकाया देहरादून रेलवे स्टेशन-VIDEO

आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की ओर से चलाए जा रहे 'मां कसम हिन्दुस्तान स्वच्छ रखेंगे हम' अभियान से जुड़ते हुए संत निरंकारी मिशन सेवादल ने रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया। सेवादल ने बारिश के...

1/ 2
2/ 2
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनSun, 24 Sep 2017 08:59 PM
ऐप पर पढ़ें

आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की ओर से चलाए जा रहे 'मां कसम हिन्दुस्तान स्वच्छ रखेंगे हम' अभियान से जुड़ते हुए संत निरंकारी मिशन सेवादल ने रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया। सेवादल ने बारिश के बीच रेलवे स्टेशन परिसर में साफ सफाई की। 

रविवार सुबह करीब नौ बजे बारिश के बीच मिशन से जुड़े सेवादार रेलवे स्टेशन पहुंचे। पहले सभी सेवादारों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। मिशन के भगवत जोशी ने हिन्दुस्तान की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि देश का हर नागरिक स्वच्छता अभियान में शामिल होता है, तो वह दिन दूर नहीं, जब हम सफाई के मामले में सबसे आगे होंगे। 

इसके बाद मिशन के सेवादारों ने सफाई अभियान चलाया। कुछ बहनों ने रेलवे ट्रैक और आसपास उगी घास काटी तो पुरुषों ने प्लेटफार्म की छत पर लगे जाले साफ किए। करीब एक घंटे तक चले अभियान में पूरे परिसर की साफ-सफाई की गई। सेवादल के साथ स्टेशन के सफाई कर्मियों ने भी सहयोग किया। सेवादल के सदस्यों ने अपने गुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का स्मरण किया। इसके बाद रेस्ट कैंप स्थित संत निरंकारी के आसपास भी स्वच्छता अभियान चलाया। सत्संग भवन में हर सप्ताह की तरह रविवासरीय सत्संग हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में निरंकारी शामिल हुए।  

यात्रियों को भी किया जागरूक 

निरंकारी मिशन ने इस अभियान के प्रति स्टेशन पर यात्रियों को भी जागरूक किया। वे माइक के जरिए यात्रियों से स्वच्छ भारत अभियान के साथ जुड़ने की अपील करते रहे। यात्रियों ने भी हिन्दुस्तान अखबार और निरंकारी मिशन की इस पहल की सराहना की। 

ये रहे मौजूद

स्थानीय संयोजक कलम सिंह रावत, सेवादल के सहायक शिक्षक उमेश, मनीष यादव, पूजा, दीपक विरमानी, कुंवर सिंह सजवाण, राजीव बिजल्वाण, भगवत प्रसाद जोशी, अमित भट्ट, सूरज गौड़, संदीप, एसएस राणा, दया प्रसाद, जयनंदन आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें