ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनचार ऑटो सीज, 13 वाहनों का चालान काटा

चार ऑटो सीज, 13 वाहनों का चालान काटा

आरटीओ ने चलाया चैकिंग अभियान शहर में बुधवार को आरटीओ ने सघन चैकिंग अभियान चलाया। जिसमें चार ऑटो सीज किए गए जबकि 13 वाहनों का चालान काटा गया। आरटीओ सुधांश गर्ग ने सुबह शहर के विभिन्न मार्गोँ पर...

चार ऑटो सीज, 13 वाहनों का चालान काटा
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनWed, 16 Aug 2017 07:49 PM
ऐप पर पढ़ें

आरटीओ ने चलाया चैकिंग अभियान शहर में बुधवार को आरटीओ ने सघन चैकिंग अभियान चलाया। जिसमें चार ऑटो सीज किए गए जबकि 13 वाहनों का चालान काटा गया। आरटीओ सुधांश गर्ग ने सुबह शहर के विभिन्न मार्गोँ पर चैकिंग अभियान चलाया। जिसमें कई वाहन बिना कागजात के पकड़े गए। इस पर कार्रवाई करते हुए आरटीओ ने चार ऑटो सीज किए। इसके अलावा एक सिटी बस, सात दोपहिया, तीन टैक्सी, एक मैक्सी कैब समेत 13 वाहनों का चालान काटा गया। आरटीओ सुधांश गर्ग ने बताया कि विभिन्न मार्गों पर चलाए गए सघन चैकिंग अभियान में 17 वाहन पकड़े गए। वहीं उन्होंने बताया कि जानवरों से भरे एक व्यवसायिक वाहन को नियम के विरुद्ध चलते आशारोड़ी में सीज किया गया। जबकि जानवरों को मुक्त कर दिया। राजधानी के कई मार्गों पर टीम छापेमारी कर रही है। अभियान को रात में चलाने के लिए भी तैयारियां की जा रही हैं। जिसमें बगैर कागजात के वाहनों पर छापेमारी कर कार्रवाई की जाएगी। चैकिंग अभियान में नवीन, कुलदीप असवाल, आनंद रतूड़ी,सुरेन्द्र आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें