ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनकेदारनाथ में मनमाना किराया वसूलने वाली हेली कंपनियों पर कार्रवाई होगी : सीएम

केदारनाथ में मनमाना किराया वसूलने वाली हेली कंपनियों पर कार्रवाई होगी : सीएम

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केदारनाथ में मनमाना किराया वसूलने वाली हेली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शिकायत के बाद डीएम रुद्रप्रयाग को जांच के आदेश दिए गए हैं। सीएम कार्यकर्ता मिलन...

केदारनाथ में मनमाना किराया वसूलने वाली हेली कंपनियों पर कार्रवाई होगी : सीएम
विशेष संवाददाता,देहरादूनMon, 22 May 2017 01:02 PM
ऐप पर पढ़ें

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केदारनाथ में मनमाना किराया वसूलने वाली हेली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शिकायत के बाद डीएम रुद्रप्रयाग को जांच के आदेश दिए गए हैं। सीएम कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम के बाद मीडियो से रूबरू हुए। 

देहरादून स्थित भाजपा के प्रांतीय मुख्यालय में सोमवार को कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केदरघाटी में हेलीकॉप्टर कंपनियों की मनमानी को लेकर शिकायत मिली है। इसे गंभीरता से लिया गया है। रुद्रप्रयाग के डीएम मामले की जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट मिलते ही यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस की ओर से आबकारी नीति को लेकर हो रहे हमलों के जवाब में सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी शराब नीति साफ है। सरकार ने दो फीसदी सेस शराब पर लगाया है, जो सड़क सुरक्षा और महिला हितों पर खर्च किया जाएगा।

कहा कि सरकार शराबबंदी के पक्ष में है, लेकिन इसके दुष्परिणाम हमने देखे हैं। बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि इससे वहां हालात सुधरे नहीं हैं। कहा कि धीरे-धीरे शराबबंदी की दिशा में बढ़ जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार पूर्वोत्तर में हुई चीन सीमा से सटे राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में सुरक्षा को लेकर विचार-विमश हुआ। सरकार इसके लिए सीमांत क्षेत्रों के विकास का रोडमैप बनाएगी। उन्होंने कहा कि जीएसटी से प्रदेश को फायदा होगा। उत्तराखंड कंज्यूमर स्टेट है। इसका सकारात्मक प्रभाव प्रदेश पर पड़ेगा। उन्होंने सामाज कल्याण विभगा से संबंधित छात्रवृत्ति घोटालों को लेकर सिर्फ इतना कहा कि इसपर संज्ञान लिया जा रहा है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें