ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनसीएम त्रिवेंद्र रावत ने पर्वतीय गांधी बडोनी के संघर्ष को याद किया

सीएम त्रिवेंद्र रावत ने पर्वतीय गांधी बडोनी के संघर्ष को याद किया

पर्वतीय गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि के अवसर पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने घंटाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर मल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। आंदोलनकारियों ने भी प्रतिमा पर पहुंचकर उनके संघर्ष को...

सीएम त्रिवेंद्र रावत ने पर्वतीय गांधी बडोनी के संघर्ष को याद किया
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनFri, 18 Aug 2017 07:43 PM
ऐप पर पढ़ें

पर्वतीय गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि के अवसर पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने घंटाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर मल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। आंदोलनकारियों ने भी प्रतिमा पर पहुंचकर उनके संघर्ष को याद किया।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन में स्व. बडोनी ने अह्म भूमिका निभायी थी। उनके ओर से किए गए संघषार्ें को भूलाया नहीं जा सकता है। वह राज्य आंदोलन के सूत्रधार थे। उन्होंने कहा कि हम सबको स्व. बडोनी के सपनों को साकार करने में हर संभव सहयोग देना होगा, तभी जाकर राज्य का समुचित विकास हो सकेगा। सीएम के साथ मल्यार्पण करने के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश मंत्री सुनील उनियाल गामा आदि मौजूद रहे। उधर राज्य आंदोलनकारी मंच ने भी बडोनी की प्रतिमा में पहुंचकर मल्यार्पण किया।

राज्य आंदोलनकारियों ने कहा कि राज्य आंदोलन में उनके बलिदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष जगमोहन नेगी, महासचिव रामलाल खंडूडी, जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती, ओमी उनियाल, केशव उनियाल, प्रभात डंडरियाल, सुरेश नेगी, शांति भट्ट, सुनील ध्यानी, राकेश नौटियाल, मोहन रावत आदि मौजूद थे। वहीं उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी बडोनी की प्रतिमा में मल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उक्रांद से त्रिवेंद्र सिंह पंवार, बीडी रतूड़ी, डीके पाल, बहादुर सिंह , जय प्रकाश उपाध्याय आदि मौजूद थे। सीएम के आने से पहले की नाले की सफाई घंटाघर स्थित इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा के आगे से गुजर रहा नाला गंदगी में तब्दील रहता है। नाला चौक होने के कारण आसपास जलभराव भी हो जाता है। सीएम के आने के कुछ देर पहले नगर निगम की टीम नाला साफ करने पहंुची। टीम ने नाले में पसरी गंदगी को हटाना शुरू कर दिया। नाले की सफाई में टीम जुटी रही। सीएम के आने तक टीम अपना काम कर चुकी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें