ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनसीएम ने अनुवादक प्रकाश थपलियाल को किया सम्मानित

सीएम ने अनुवादक प्रकाश थपलियाल को किया सम्मानित

सीएम त्रिवेंद्र रावत ने गुरुवार को प्रसिद्ध दार्शनिक मैक्समूलर की अंग्रेजी पुस्तक 'इंडिया: वाट कैन इट टीच अस' का हिंदी अनुवाद 'भारत हमें क्या सिखा सकता है' का विमोचन किया। इस पुस्तक...

सीएम ने अनुवादक प्रकाश थपलियाल को किया सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनFri, 22 Sep 2017 10:31 AM
ऐप पर पढ़ें

सीएम त्रिवेंद्र रावत ने गुरुवार को प्रसिद्ध दार्शनिक मैक्समूलर की अंग्रेजी पुस्तक 'इंडिया: वाट कैन इट टीच अस' का हिंदी अनुवाद 'भारत हमें क्या सिखा सकता है' का विमोचन किया। इस पुस्तक का अनुवाद, लेखक और अनुवादक प्रकाश थपलियाल ने किया है। सीएम ने थपालियाल को सम्मानित भी किया।

गुरुवार को न्यू कैंट रोड स्थित जनता मिलन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि मैक्समूलर ने वेदों की जानकारी को भारत से बाहर ले जाने का प्रयास किया है। भारत जैसे देश में जहां की विविधता में एकता को समझना भारतीय लोगों के लिए ही कठिन कार्य है वहां मैक्समूलर ने भारत और वेदों को समझने का प्रयास किया और विदेशों में भारतीय इतिहास एवं संस्कृति की जानकारी देने का कार्य किया।

हिन्दी भाषी क्षेत्रों के पाठकों के लिए यह अनूदित पुस्तक उपयोगी होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रकाश थपलियाल द्वारा अनूदित अन्य पुस्तकों का भी अवलोकन किया। अनुवादक प्रकाश थपलियाल ने कहा कि इस पुस्तक में मूलतः यह बताने का प्रयास है कि वेद आर्यों की सामूहिक विरासत हैं और वेद केवल भारत में संजो कर रखे गए हैं, इसलिए मानव सभ्यता को समझने के लिए भारत को समझना जरूरी है। इस मौके पर वित्त मंत्री प्रकाश पंत, पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार पांडे, साहित्यकार चारूचंद चंदोला, स्वामी विरेंद्रानंद आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें