ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनVIDEO : देहरादून में कम्युनिष्ट पार्टी के दफ्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हमला, चार घायल

VIDEO : देहरादून में कम्युनिष्ट पार्टी के दफ्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हमला, चार घायल

केरल में हो रहे हमले का विरोध करने पहुंचे भाजपाइयों ने इंदिरा मार्केट लोकल बस स्टैंड स्थित भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के दफ्तर पर हमला बोल दिया। भाजपाइयों ने कार्यालय पर पथराव किया और...

VIDEO : देहरादून में कम्युनिष्ट पार्टी के दफ्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हमला, चार घायल
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनWed, 11 Oct 2017 07:16 PM
ऐप पर पढ़ें

केरल में हो रहे हमले का विरोध करने पहुंचे भाजपाइयों ने इंदिरा मार्केट लोकल बस स्टैंड स्थित भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के दफ्तर पर हमला बोल दिया। भाजपाइयों ने कार्यालय पर पथराव किया और सीपीआईएम कार्यकर्ताओं को लाठियों से पीटा। जिसमें सीपीआईएम के चार कार्यकर्ता घायल हो गए। इस मामले में कम्युनिस्ट पार्टी ने भाजपा के तीन विधायकों और पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। 

परेड मैदान स्थित भाजपा महानगर कार्यालय से महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल की अगुवाई में भाजपाई करीब 11.30 बजे रैली की शक्ल में दर्शनलाल चौक, घंटाघर, गांधी पार्क के सामने से होते हुए लोकल बस स्टैंड पहुंचे। यहां पर पहले से मौजूद पुलिस फोर्स ने भाजपाइयों को आगे बढ़ने से रोका, लेकिन भाजपा नेता और कार्यकर्ता पुलिस कर्मियों को धक्का देते हुए आगे बढ़ गए और सीपीआईएम दफ्तर पर धावा बोल दिया। 

VIDEO: राज बब्बर ने भाजपा अध्यक्ष से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगा

घोड़े की टांग तोड़ने के मामले में विधायक गणेश जोशी पर दर्ज मुकदमा वापस

भाजपा के खिलाफ अभियान चलाएगी सीपीआईएम

सीपीआईएम कार्यालय में हमला करने से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ अभियान छेड़ने का फैसला लिया है। सीपीआईएम कार्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने भाजपा की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि भाजपा विधायकों और नेताओं की मौजूदगी में सीपीआईएम कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। यह सब कुछ पुलिस की मौजूदगी में हुआ। बता दें कि छह साल पहले भी भाजपा के शासन में इन्हीं तत्वों ने पार्टी कार्यालय पर हमला किया था। सीपीआईएम भाजपा की तानाशाही के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि सीपीआईएम इसका करारा जवाब देगी। बैठक में पार्टी राज्य सचिव राजेंद्र सिंह नेगी, जिला सचिव राजेंद्र पुरोहित, वीरेन्द्र भण्डारी, कमरुद्दीन, लेखराज, अनंत आकाश, देवेन्द्र रावल, गगन गर्ग, दमयंती नेगी, मिथलेश, अरविन्द, मनीष, हिमांशु, शम्भू प्रसाद ममगाईं, रंजन सोलंकी, संतोष श्रीवास्तव, रविन्द्र नौडियाल, यूएन बलूनी आदि मौजूद थे। 

भाजपा पर तंज कसते हुए हरीश रावत बोले- ‘डबल इंजन केवल धुआं छोड़ रहा है’

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें