ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनप्रदेश सरकार के उपलब्धियों को गिनाएं कार्यकर्ता

प्रदेश सरकार के उपलब्धियों को गिनाएं कार्यकर्ता

भाजपा परवादून की बैठक में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार के काम काज की प्रंशसा करते हुए कार्यकर्ताओं से सरकार के काम को जनता के बीच ले जाने के को कहा। रायपुर में जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर की अध्यक्षता...

प्रदेश सरकार के उपलब्धियों को गिनाएं कार्यकर्ता
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनWed, 16 Aug 2017 07:06 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा परवादून की बैठक में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार के काम काज की प्रंशसा करते हुए कार्यकर्ताओं से सरकार के काम को जनता के बीच ले जाने के को कहा। रायपुर में जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर की अध्यक्षता में आयेाजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री सुनील उनियाल गामा ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। इससे प्रदेश में भ्रष्टाचार पर लगाम कसी है। साथ ही प्रदेश को विकास के रास्ते पर बढ़ाने के लिए कई प्रयास किए हैं। इसलिए कार्यकर्ता सरकार के कामों को जनता के बीच लेकर जाएं। जिलाध्यक्ष पुंडीर ने कहा कि 20 अगस्त को श्यामपुर में जिला परवादून की कार्य समिति का आयोजन किया जाएगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष रतन सिंह चौहान, कविता साह ,कपिल गुप्ता, रविंद्र राणा ,जिला मंत्री दिनेश सजवान ,अशोक राज मंडल, अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल, राजेश शर्मा, प्रदीप धस्माना, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत सहित अनेको कार्यकर्ता उपस्थित थे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें