ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनउत्तराखंड के अमित सागर मशहूर गायक लेजली लुईस संग गाएंगे गढ़वाली गीत

उत्तराखंड के अमित सागर मशहूर गायक लेजली लुईस संग गाएंगे गढ़वाली गीत

उत्तराखंड के उभरते गायक अमित सागर को दुनिया के मशहूर म्यूजिक बैंक कॉलोनियल कजिंस के साथ काम करने का मौका मिला है। खास बात यह है कि वह इस बैंड के सदस्य और मशहूर गायक लेजली लुईस के साथ गढ़वाली गीत गाते...

उत्तराखंड के अमित सागर मशहूर गायक लेजली लुईस संग गाएंगे गढ़वाली गीत
शैलेंद्र सेमवाल,देहरादूनSat, 22 Jul 2017 08:27 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड के उभरते गायक अमित सागर को दुनिया के मशहूर म्यूजिक बैंक कॉलोनियल कजिंस के साथ काम करने का मौका मिला है। खास बात यह है कि वह इस बैंड के सदस्य और मशहूर गायक लेजली लुईस के साथ गढ़वाली गीत गाते नजर आएंगे। श्रीनगर निवासी अमित को उनके चैत्वाली जागर की प्रस्तुति के बाद मशहूर बैंड ने मौका दिया है।

यू-ट्यूब के जरिए अमित के गाने सुने लेजली ने 

यू-ट्यूब किस तरह से युवा गायका कलाकारों के लिए बड़ा मंच बनता जा रहा है इसका उदाहरण है श्रीनगर के युवा गायक अमित सागर। हाल ही में उनके मेक ओवर किए गए चैत्वाली जागर को यू-ट्यूब पर चार लाख हिट्स के साथ सराहा गया। अब उनकी प्रतिभा को मशहूर बैंड कॉलोनियल कजिंस के लेजली लुईस सिर माथे पर लिया है। उनके साथ गढ़वाली गीत रिकार्ड किया है। 

गायक अमित सागर को मिला बड़ा ब्रेक थू 

अमित सागर के लिए कॅरियर का यह सबसे बड़ा ब्रेक थ्रू है। वह मानते हैं कि उनके अब तक की कोशिश को सही राह मिल गई है। लेजली ने यू-ट्यूब पर अमित के वीडियो को बेहद बारिकी से सुनने के बाद अपनी एक महत्वाकांक्षी एलबम में गाने के लिए ऑफर दे दिया। लेजली की इस एलबम में अमित गढ़वाली में ही गाएंगे। दरअसल, इसके पीछे मशहूर यूफोरिया बैंड के प्रमुख सदस्य प्रशांत त्रिवेदी और राकेश भारद्वाज का अहम रोल रहा है। अमित ने राकेश भारद्वाज के पिता मशहूर लोकगायक चंद्र सिंह राही के गीत चैत्वाली को अपनी खास शैली में फ्यूजन किया है। 

लोकगीत की रिकार्डिंग हो चुकी है पूरी 

पिछले हफ्ते गुड़गांव के फेरिस वीन स्टुडियो में अमित ने लेजली के साथ गढ़वाली लोकगीत की रिकार्डिंग पूरी हो गई है। लेजली लुईस इसमें फ्यूजन पार्ट गाएंगे। इस प्रोजेक्ट में देश के अलग-अलग हिस्सों से चुनिंदा लोकगायकों को लिया गया है। इसमें राजस्थान के फतले खां, स्टार प्लस के रिएलिटी शो दिल है हिन्दुस्तानी की गायिका सिमरन राज, पंजाब सूफी गायक जॉनी भी आवाज दे रहे हैं। 

कोक स्टूडियो की शुरुआत की थी लेजली लुईस ने 

नब्बे के दशक में मशहूर संगीत निर्देशक और गायक लेजली लुईस ने गजल गायक हरिहरन के साथ कॉलोनियल कजिंस म्यूजिक बैंड बनाकर शोहरत पाई थी। आशा भोंसले, केके, अलीशा चिनॉय, सुनीता राव सिंगर के साथ हिट जोड़ी बनाने वाले लेजली ने पहली बार इंडिया में कोक स्टुडियो की शुरुआत की और पॉप सिंगिंग में शास्त्रीय अंदाज के कई रंग भरे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें