ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतचम्पावत में मेला खत्म, शेष रह गए गंदगी के ढेर

चम्पावत में मेला खत्म, शेष रह गए गंदगी के ढेर

जिला मुख्यालय का एक मात्र गोरल चौड़ खेल मैदान खिलाड़ियों के लिए परेशानी का सबक बन गया है। गोरल चौड़ मैदान में दस दिन तक चले गोल्ज्यू महोत्सव से जगह-जगह कूड़ा और गड्ढे बन गए हैं। रविवार शाम मेला खत्म...

चम्पावत में मेला खत्म, शेष रह गए गंदगी के ढेर
Center,HaldwaniTue, 23 May 2017 05:06 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला मुख्यालय का एक मात्र गोरल चौड़ खेल मैदान खिलाड़ियों के लिए परेशानी का सबक बन गया है। गोरल चौड़ मैदान में दस दिन तक चले गोल्ज्यू महोत्सव से जगह-जगह कूड़ा और गड्ढे बन गए हैं। रविवार शाम मेला खत्म कर दिया गया। लेकिन मेला खत्म होने के तीन दिन बाद भी नगर पालिका की और से खेल मैदान में फैली गंदगी की सफाई नहीं की गई। खेल मैदान की सफाई नहीं होने से खिलाड़ी प्रतिभा नहीं दिखा पा रहे हैं। इन दिनों खेल मैदान में ईट,पत्थर,कूड़ा चारों और फैला हुआ है। जगह-जगह बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर रहा है। खेल मैदान में शाम और सुबह के समय खिलाड़ी तो पहुंच रहे है। लेकिन सफाई नहीं होने से खेलकूद का अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। मेला समाप्त होने के बाद अब तक नगर पालिका के स्वच्छक एक बार भी मैदान की सफाई के लिए नहीं पहुंच पाए है। नगर पालिका के ईओ अभिनव कुमार ने बताया कि स्वच्छकों को भेजकर खेल मैदान की सफाई करा दी जाएगी। साथ ही गड्ढों का भरान भी किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें