ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतपरिसंपत्तियों के बंटवारे से नाखुश कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

परिसंपत्तियों के बंटवारे से नाखुश कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

यूपी के बीच सिंचाई विभाग की परिसंपत्तियों बंटवारे में उत्तराखंड को महज 25 प्रतिशत हिस्सा मिलने से नाराज कांग्रेसियों ने शुक्रवार को भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।...

परिसंपत्तियों के बंटवारे से नाखुश कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतFri, 07 Jul 2017 09:39 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी के बीच सिंचाई विभाग की परिसंपत्तियों बंटवारे में उत्तराखंड को महज 25 प्रतिशत हिस्सा मिलने से नाराज कांग्रेसियों ने शुक्रवार को भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। आरोप लगाया कि दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार के बावजूद उत्तराखंड सरकार बस मुंह ताकती रह गई। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच सिंचाई विभाग की परिसम्पतियों के बंटवारे को लेकर 17 साल से विवाद चल रहा है। कांग्रेसियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश की आनाकानी के चलते यह मामला लटका पड़ा था। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद परिसम्पत्तियों के बंटवारे की संभावना बनी थी। बंटवारे में उत्तराखंड को 25 फीसदी परिसम्पत्तियां ही मिल पाई। इसी से नाराज कांग्रेसियों ने पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने इसे राज्य के साथ धोखाधड़ी करार दिया। खर्कवाल का कहना है कि दोनों प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के वावजूद उत्तराखंड के साथ न्याय नहीं हुआ । साथ ही उन्होंने राज्य सरकार पर इस मामले में कमजोर पैरवी का आरोप लगाया। इस मौके पर कपिल भार्गव, फिरोज खान, जसवंत बसेड़ा, राजू नाथ, महेश चंद, शंकर लाल, अनिल चौधरी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें