ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतकलश यात्रा के साथ महर पिनाना में शिवपुराण कथा शुरू

कलश यात्रा के साथ महर पिनाना में शिवपुराण कथा शुरू

ग्राम पंचायत बिरगुल महर पिनान तोक स्थित श्री सकल देव मंदिर में शनिवार से 11 दिवसीय शिव महापुराण शुरू हो गया है। मुख्य यजमान जशोधर जोशी और कथा वाचक प्रकाश कृष्ण शास्त्री के साथ मुख्य पण्डित ललित...

कलश यात्रा के साथ महर पिनाना में शिवपुराण कथा शुरू
Center,HaldwaniSat, 27 May 2017 09:32 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्राम पंचायत बिरगुल महर पिनान तोक स्थित श्री सकल देव मंदिर में शनिवार से 11 दिवसीय शिव महापुराण शुरू हो गया है। मुख्य यजमान जशोधर जोशी और कथा वाचक प्रकाश कृष्ण शास्त्री के साथ मुख्य पण्डित ललित बगौली, ललित शर्मा, और दीपक शर्मा ने मंदिर में पूजा अर्चना की। इससे पूर्व क्षेत्र के महर पिनाना, राजकोट, दुर्गा नगर, भिंगराडा और बिरगुल कि महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। शिव कथा सुनने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन में अमित शर्मा, देवीदत्त जोशी, चंद्र शेखर, दीपक जोशी, नवीन जोशी, पान देव जोशी, चंद्रशेखर जोशी आदि सहयोग कर रहे हैं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें