ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चमोलीभाजपा का बूथ लेबल कार्यकर्ता अभियान तेजी पर 

भाजपा का बूथ लेबल कार्यकर्ता अभियान तेजी पर 

 भारतीय जनता पार्टी चमोली का बूथ लेबल पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का अभियान जोरों पर है। पार्टी आगामी लोक सभा चुनाव व निकाय चुनावों को लेकर अभी से कार्यकर्ताओं को तैयार करने में जुट गई है। भाजपा...

भाजपा का बूथ लेबल कार्यकर्ता अभियान तेजी पर 
हिन्दुस्तान टीम,चमोलीTue, 12 Sep 2017 02:29 PM
ऐप पर पढ़ें

 भारतीय जनता पार्टी चमोली का बूथ लेबल पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का अभियान जोरों पर है। पार्टी आगामी लोक सभा चुनाव व निकाय चुनावों को लेकर अभी से कार्यकर्ताओं को तैयार करने में जुट गई है। भाजपा चमोली ने आगामी लोक सभा चुनाव व निकाय चुनाव को लेकर अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना शुरू कर दिया है। पार्टी के पदाधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्र में बूथ लेबल कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुट गये है। इसी कड़ी में भाजपा महिला मोर्चा की नगराध्यक्ष चंद्रकला खंडूरी ने गंगोलगांव में महिला कार्यकत्रियों की एक बैठक ली। जिसमें बूथ लेबल पर महिलाओं को भी कार्य सौंपे जाने की बात कही गई। कार्यकर्ताओं को अभी से लोगों के बीच जाकर भाजपा की नीति व कार्यों को पहुंचाने तथा भाजपा से जोड़ने को कहा गया। इस बैठक में मंडल अध्यक्ष हर्षवर्द्धन मैठाणी ने भी महिला कार्यकत्रियों को संगठन के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला महामंत्री गणेशी देवी, जिला मंत्री नंदी राणा, नगर उपाध्यक्ष राजेश्वरी, राखी देवी आदि मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर मंडल अध्यक्ष हर्षबर्धन मैठाणी ने सुरेंद्र सिंह बुटोला को दशोली का अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनित किया है। साथ ही दशोली मंडल की कार्यकारणी का विस्तार करते हुए कमला रावत, जगदीश बत्र्वाल, गजेंद्र सिंह को सचिव बनाया गया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें