ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरहिन्दुस्तान की मुहिम को घर-घर पहुंचाएंगे वज्यूला के स्वयंसेवी

हिन्दुस्तान की मुहिम को घर-घर पहुंचाएंगे वज्यूला के स्वयंसेवी

मां कसम हिन्दुस्तान स्वच्छ रखेंगे हम अभियान का असर दिखाई देने लगा है। लोगों ने अभियान को हाथोंहाथ लिया है। सभी वर्गों के लोग इससे जुड़ रहे हैं। अभियान से प्रेरित होकर राइंका वज्यूला के स्वयंसेवियों...

हिन्दुस्तान की मुहिम को घर-घर पहुंचाएंगे वज्यूला के स्वयंसेवी
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरTue, 26 Sep 2017 06:19 PM
ऐप पर पढ़ें

मां कसम हिन्दुस्तान स्वच्छ रखेंगे हम अभियान का असर दिखाई देने लगा है। लोगों ने अभियान को हाथोंहाथ लिया है। सभी वर्गों के लोग इससे जुड़ रहे हैं। अभियान से प्रेरित होकर राइंका वज्यूला के स्वयंसेवियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया है। उन्होंने सफाई का व्यापक प्रचार प्रसार करने की शपथ भी ली। राजकीय इंटर कालेज वज्यूला में एनएसएस स्वयंसेवियों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत क्षेत्र के गांवों में जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने हिन्दुस्तान अभियान के लोगो का प्रयोग कर श्लोगन तैयार किए हैं। जिनके माध्यम से वह लोगों को अभियान का हिस्सा बनाएंगे। कार्यक्रम अधिकारी आलोक पांडे ने बताया कि हिन्दुस्तान की पहल ने बच्चों पर गहरी छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि सभी स्वयंसेवी गांव-गांव जाकर लोगों को स्वच्छता का महत्व बताएंगे। स्वच्छता पखवाड़े में छात्र-छात्राएं घर-घर जाकर लोगों को प्रेरित करेंगे। उन्हें शौचालय का प्रयोग करने, अपने घर व आसपास स्वच्छ रखने और बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। लोगों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई जाएगी। शपथ कार्यक्रम में प्रधानाचार्य केसी पाठक, जीवन दुबे, मोहन बिष्ट, किशन राणा, राजेश्वरी कार्की, ममता रानी, भगवती देवी, चंद्रावती, सुखदेव लाल, नरेंद्र कार्की आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें