ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरमजियाखेत में पिंजरे के आसपास नहीं आया तेंदुआ

मजियाखेत में पिंजरे के आसपास नहीं आया तेंदुआ

नगर और आसपास के गांवों में तेंदुए की धमक बढ़ती जा रही है। शाम होते ही लोग तेंदुए के डर से घर के भीतर दुबक रहे हैं। बावजूद इसके रात भर तेंदुए के दहाड़ने की आवाज सुनाई देने से लोग दहशत में जी रहे हैं।...

मजियाखेत में पिंजरे के आसपास नहीं आया तेंदुआ
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरSat, 18 Nov 2017 10:42 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर और आसपास के गांवों में तेंदुए की धमक बढ़ती जा रही है। शाम होते ही लोग तेंदुए के डर से घर के भीतर दुबक रहे हैं। बावजूद इसके रात भर तेंदुए के दहाड़ने की आवाज सुनाई देने से लोग दहशत में जी रहे हैं। वन विभाग के पिंजरा लगाने के बाद भी तेंदुआ खुलेआम नगर क्षेत्र में घूम रहा है। नगर से सटे गांव मजियाखेत, कफलखेत, नदीगांव, जुल्किया, बिलौना आदि में तेंदुए का आतंक छाया है। शाम होने के बाद तेंदुआ आबादी क्षेत्र में धमक रहा है। रात को तेंदुए के दहाड़ने की आवाज सुनाई दे रही है। नदीगांव में ग्रामीण तेंदुए को भगाने के लिए पटाखे छोड़ रहे हैं। इसके बावजूद तेंदुआ गांव में ही टहल रहा है। बीती रात ग्रामीणों ने इसे बाड़ीखालसा के समीप देखा। रात को उसकी दहाड़ सुनाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बच्चे स्कूल जाने में भी डरने लगे हैं। वन विभाग ने मजियाखेत गांव में पिंजरा भी लगा दिया है। इसके बावजूद अब तक तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका है। ग्राम प्रधान बिनवाल तेवाड़ी पंकज टम्टा ने कहा कि नदीगांव क्षेत्र में बीते तीन दिनों से तेंदुआ अधिक दिखाई दे रहा है। उन्होंने विभाग से गांव में पिंजरा लगाने की गुहार लगाई है। इधर रेंजर एनडी पांडे ने कहा कि मजियाखेत गांव में पिंजरा लगाया गया है। लोगों से भी सर्तकता बरतने को कहा जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें