ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरबागेश्वर के विभिन्न रूटों में बना बाइकर्स का खतरा

बागेश्वर के विभिन्न रूटों में बना बाइकर्स का खतरा

जनपद के विभिन्न रूटों में बाइकर्स का आतंक बढ़ता जा रहा है। अभिभावकों द्वारा ध्यान न देने से नाबालिग बच्चे भी बाइक दौड़ा रहे हैं। जिससे दुर्घटना का भय बना रहता है। जनपद के विभिन्न रूटों में बाइकर्स...

बागेश्वर के विभिन्न रूटों में बना बाइकर्स का खतरा
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरSun, 02 Jul 2017 11:35 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपद के विभिन्न रूटों में बाइकर्स का आतंक बढ़ता जा रहा है। अभिभावकों द्वारा ध्यान न देने से नाबालिग बच्चे भी बाइक दौड़ा रहे हैं। जिससे दुर्घटना का भय बना रहता है। जनपद के विभिन्न रूटों में बाइकर्स के आतंक के चलते अन्य वाहन चालक व राहगीर स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। हाल यह है कि कई नाबालिग भी अनियंत्रित गति से वाहन चला रहे हैं। ये बाइकर्स नगर की व्यस्त सड़कों समेत विभिन्न मोटर मार्गों में अनियंत्रित गति से वाहन चलाना अपनी शान समझते हैं। इनके द्वारा कई बार अन्य वाहनों को टकराने समेत राहगीरों को टकराने की घटनाएं आम हो चली हैं। हालांकि इसे छोटी मोटी घटनाएं बताकर दूसरा पक्ष कानूनी कार्रवाई नहीं करता है तथा मामला उजागर नहीं होता है। जबकि दुर्घटनाएं होेने पर ही इस तरह के मामले उजागर होते हैं। जनपद के विभिन्न रूटों में नाबालिग व अन्य युवा अनियंत्रित गति से बाइक चलाते हैं। जिस पर अभिभावक ध्यान नहीं देते हैं। जिससे आए दिन भीषण दुर्घटना का भय बना रहता है। अनियंत्रित गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस निरंतर अभियान चला रही है। नशे में वाहन चलाने वालों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई चल रही है। अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें व उन्हें बाइक न दें। तिलक राम वर्मा, प्रभारी निरीक्षक बागेश्वर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें