ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरविधायक ने जवान के घर जाकर जाना परिजनों का हालचाल

विधायक ने जवान के घर जाकर जाना परिजनों का हालचाल

विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने जवान स्व. नंदन सिंह जसन्याल के घर जाकर परिजनों का हालचाल जाना। जवान का अरुणांचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया था। उन्होंने परिवार वालों को ढांढस बंधाया और हरसंभव...

विधायक ने जवान के घर जाकर जाना परिजनों का हालचाल
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरWed, 23 Aug 2017 05:58 PM
ऐप पर पढ़ें

विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने जवान स्व. नंदन सिंह जसन्याल के घर जाकर परिजनों का हालचाल जाना। जवान का अरुणांचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया था। उन्होंने परिवार वालों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। चौनाला गांव के जवान का अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया था। विधायक भौर्याल क्षेत्र भ्रमण के दौरान उनके घर गए। उन्होंने कहा कि जवान ने अपना कर्तव्य निभाते हुए जान दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे वीर जवानों से ही देश सुरक्षित है। उन्होंने परिवार वालों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं की आधी आबादी सेना में है। जो देश को सुरक्षित कर लोगों को चैन की नींद सोने का मौका देती है। उन्होंने कहा कि जवान नंदन सिंह ने अपनी ड्यूटी में रहकर प्राण त्यागे हैं। उनके बलिदान से प्रेरित होकर अन्य युवाओं से भी देश सेवा के लिए प्रेरणा लेने को कहा। उन्होंने परिवार की हरसंभव मदद करने की बात भी कही। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य बहादुर राम, धन सिंह भौर्याल, योगेश हरडि़या, प्रकाश बचखेती, लाल सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें