ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरनगर को स्वच्छ रखने में हरसंभव योगदान दें नगरवासी: गीता

नगर को स्वच्छ रखने में हरसंभव योगदान दें नगरवासी: गीता

नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल ने कहा कि नगर को साफ-सुथरा रखना सभी लोगों की जिम्मेदारी है। एकजुट होकर प्रयास करने से ही नगर को स्वच्छ बनाने की मुहिम को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित...

नगर को स्वच्छ रखने में हरसंभव योगदान दें नगरवासी: गीता
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरSun, 24 Sep 2017 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल ने कहा कि नगर को साफ-सुथरा रखना सभी लोगों की जिम्मेदारी है। एकजुट होकर प्रयास करने से ही नगर को स्वच्छ बनाने की मुहिम को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित सफाई के लिए समय निकालने को कहा। नगरपालिका ने नुमाइशखेत बच्चा पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में चले अभियान में पवित्र अभियान कोर टीम के सदस्यों ने भी भागीदारी की। उन्होंने बच्चा पार्क में जमा कूड़े को साफ किया। वहां उगी झाडि़यों को काटा और गाजर घास का भी निस्तारण किया। ईओ राजदेव जायसी ने कहा कि पालिका नगर में समय-समय पर इस तरह के सफाई कार्यक्रम चलाती रहेगी। उन्होंने कहा कि अभियान में नगर के लोगों का सहयोग मिलना सकारात्मक कदम है। उन्होंने सभी लोगों से अपने घर व आसपास नियमित सफाई कराने को कहा। उन्होंने कहा कि जब सभी लोग सफाई के प्रति जागरूक होंगे तो नगर को गंदगी से निजात मिल जाएगी। इस मौके पर वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा, आलोक पांडे, कैलाश प्रकाश चंदोला, धीरज जोशी, राजबीर, संजय गडि़या आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें