ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरलोक गायक चंदन सिंह रीठागाड़ी का निधन

लोक गायक चंदन सिंह रीठागाड़ी का निधन

लोक गायक और बेदीबगड़ रामलीला कमेटी के कलाकार नंदन सिंह रीठागाड़ी का निधन हो गया। वह 65 साल के थे। एक सप्ताह पूर्व समाप्त हुई रामलीला में भी उन्होंने अभिनय किया था। उनके निधन पर बेदीबगड़ और सैंज गांव...

लोक गायक चंदन सिंह रीठागाड़ी का निधन
Center,HaldwaniTue, 23 May 2017 10:48 PM
ऐप पर पढ़ें

लोक गायक और बेदीबगड़ रामलीला कमेटी के कलाकार नंदन सिंह रीठागाड़ी का निधन हो गया। वह 65 साल के थे। एक सप्ताह पूर्व समाप्त हुई रामलीला में भी उन्होंने अभिनय किया था। उनके निधन पर बेदीबगड़ और सैंज गांव में शोक की लहर है। स्व. रीठागाड़ी गीत एवं नाट्य प्रभाग में कलाकार थे। उन्होंने आकशवाणी में भी कई कार्यक्रम पेश किए। नौकरी से सेवानिवृत होने के बाद वह गांव की रामलीला में सक्रिय हो गए। उन्होंने विभिन्न मंचों में अभिनय कर कला के विकास में योगदान दिया। एक सप्ताह पहले समाप्त हुई रामलीला में भी उन्होंने दशरथ का पात्र निभाया था। उनके एकाएक निधन से गांव में शोक की लहर है। वह अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर विधायक चंदन राम दास, बलवंत सिंह भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गडि़या, खष्टी जोशी, बीसी जोशी, बलवंत सिंह बिष्ट, खीम सिंह बिष्ट, नंदन सिंह बिष्ट, भुवन सिंह बिष्ट, कृष्णा सिंह बिष्ट, गोपाल दत्त भट्ट, रमेश कांडपाल, रणजीत सिंह बिष्ट आदि ने शोक जताया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें