ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरबागेश्वर में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना

बागेश्वर में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना

दोहपर बाद झमाझम बारिश हुई। सुबह की चटक धूप से लोगों को राहत मिली। वहीं मौसम भी बेहद सुहावना हो गया है। छुट्टियां मनाने आए सैलानी भी मौसक का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। गुरुवार की सुबह से ही चटक धूप रही।...

बागेश्वर में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना
Center,HaldwaniThu, 25 May 2017 10:59 PM
ऐप पर पढ़ें

दोहपर बाद झमाझम बारिश हुई। सुबह की चटक धूप से लोगों को राहत मिली। वहीं मौसम भी बेहद सुहावना हो गया है। छुट्टियां मनाने आए सैलानी भी मौसक का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। गुरुवार की सुबह से ही चटक धूप रही। तापमान 12 बजे के बीच 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी के कारण लोग परेशान होने लगे। सरयू और गोमती नदी में लोगों को गर्म से निजात पाने के लिए अठखेलियां खेली। वहीं दोपहर बाद एकाएक मौसम से करवट बदली। आसमान में घने बादल छा गए और झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से मौसम बेहद सुहावना हो गया है। कौसानी, बैजनाथ और बागनाथ मंदिर देखने आए सैलानी भी मौसम से आश्चर्यचकित हो गए। एमपी से आए केवल शर्मा ने बताया कि उनके यहां 48 सेल्सियस तक तापमान पहुंच रहा है। वे इसबीच एक सप्ताह की छुट्टियों में पहाड़ घूमने आए हैं। उन्होंने कहा कि यहां मौसम बेहत सुहावना है। रात को ठंड हो रही है। वे गर्म कपड़े भी नहीं लाए हैं। उन्होंने कहा कि कौसानी की वादियां कभी भुलाई नहीं जा सकती हैं। सरयू नदी में घंटों नहाने का अपना अलग अंदाज है। उधर किसान भी बारिश होने से खुश हैं। धान की पौंध तैयार होने लगी है। असिंचित भूमि में धान की बुवाई भी किसानों ने शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें