ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरभराड़ी बाजार में एक घंटे तक लगा जाम, लोग परेशान

भराड़ी बाजार में एक घंटे तक लगा जाम, लोग परेशान

भराड़ी बाजार में एक घंटे तक जाम लगा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूली बच्चों की बस भी जाम में फंसी रही। राहगीरों को भी पैदल चलने में मुश्किल हुई। जाम लगने के बाद भी पुलिस नहीं...

भराड़ी बाजार में एक घंटे तक लगा जाम, लोग परेशान
Center,HaldwaniMon, 22 May 2017 07:41 PM
ऐप पर पढ़ें

भराड़ी बाजार में एक घंटे तक जाम लगा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूली बच्चों की बस भी जाम में फंसी रही। राहगीरों को भी पैदल चलने में मुश्किल हुई। जाम लगने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची, व्यापारियों ने ही कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। नगर में नौ बजे से शाम पांच बजे तक भारी वाहनों का नगर में प्रवेश प्रतिबंधित है, उससे पूर्व डंपर और ट्रक आदि भारी वाहन बाजार में प्रवेश कर सकते हैं। पुलिस ने यातायात नियंत्रण के लिए जवान तैनात किए हैं, लेकिन वह नो इंट्री का समय समाप्त होते ही चले जाते हैं, जिससे जाम को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, प्रकाश जोशी, बसंत बिष्ट, दर्वान कपकोटी, हरीश सिंह बिष्ट, कमल कपकोटी आदि ने सुबह से ही यातायात पुलिस की तैनाती बाजार में करने की मांग की। बाजार में यातायात नियंत्रित करने के लिए जवानों की तैनाती की गई है। जो सुबह से ही अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। लोगों को जाम से परेशानी नहीं होने दी जाएगी। मोहन चंद्र पलड़िया, थानाध्यक्ष, कपकोट

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें