ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरशौर्य प्रशिक्षण के लिए दुर्गा वाहिनी की महिलाएं रवाना

शौर्य प्रशिक्षण के लिए दुर्गा वाहिनी की महिलाएं रवाना

उत्तराखंड प्रांत दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए महिलाओं का दल अल्मोड़ा रवाना हो गया है। दल में 18 महिलाएं शामिल हैं। सात दिनों तक होने वाले प्रशिक्षण में महिलाओं को लक्ष्यभेदन,...

शौर्य प्रशिक्षण के लिए दुर्गा वाहिनी की महिलाएं रवाना
Center,HaldwaniWed, 24 May 2017 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड प्रांत दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए महिलाओं का दल अल्मोड़ा रवाना हो गया है। दल में 18 महिलाएं शामिल हैं। सात दिनों तक होने वाले प्रशिक्षण में महिलाओं को लक्ष्यभेदन, छुरीका, दंड, नियुद्ध आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विहिप के जिला उपाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में दुर्गा वाहिनी की महिलाएं रवाना हुई। जाने से पूर्व महिलाओं ने विधिविधान से पूर्जा-अर्चना कर भगवान से आर्शीवाद लिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं का आत्मनिर्भर होना जरूरी है। जिसके लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण सहायक होंगे। बजरंगी नवीन खोलिया ने बताया कि शिविर में महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के साथ समाज और परिवार के लिए उनकी भूमिका की जानकारी भी दी जाएगी। शिविर में योगासन, ध्यान भी कराया जाएगा। दल में बबली पांडे, नीतू बोरा, भावना पांडे, रीता राणा, गरिमा बोरा, गीता जोशी, चंपा दुबे, रूसी अल्मियां, शोभा आर्या, उमा देवी, कमला भट्ट, विमला पांडे, निर्मला जोशी, अनीता, कलावती जोशी, खष्टी चौहान आदि मौजूद रहे। इस मौके पर मोहन चंद्र जोशी, रतन सिंह नेगी, प्रकाश जोशी भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें