ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरकपकोट से अमरनाथ यात्रा को निकला कांग्रेस का जत्था

कपकोट से अमरनाथ यात्रा को निकला कांग्रेस का जत्था

कपकोट से कांग्रेसियों का एक दल अमरनाथ यात्रा को रवाना हो गया है। दल का नेतृत्व पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण कर रहे हैं। जल भोले नाथ के बोल के साथ दल हरिद्वार दर्शन के बाद 29 और 30 को बाबा अमरनाथ के...

कपकोट से अमरनाथ यात्रा को निकला कांग्रेस का जत्था
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरMon, 26 Jun 2017 10:42 PM
ऐप पर पढ़ें

कपकोट से कांग्रेसियों का एक दल अमरनाथ यात्रा को रवाना हो गया है। दल का नेतृत्व पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण कर रहे हैं। जल भोले नाथ के बोल के साथ दल हरिद्वार दर्शन के बाद 29 और 30 को बाबा अमरनाथ के दर्शन करेगा। दल में 20 लोग शामिल हैं। इससे पूर्व जिला पंचताय अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने दल को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया।जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता दल में शामिल हैं। इसका नेतृत्व पूर्व विधायक फर्स्वाण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दल जिले के शांति, अमन और चैन के लिए बाबा अमरनाथ से प्रार्थना करेगा। वहां से जल लेकर आएगा। जिसे बाबा बागनाथ की चढ़ाया जाएगा। दल का नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक फर्स्वाण ने कहा कि कांग्रेस पर आरोप लगते हैं कि वह हिन्दुत्व की बात नहीं करती है। ऐसी अनर्गल बातों को यह यात्रा नाकार देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भगवान अमरनाथ से उत्तराखंड की समृद्धि की कामना करेगी। यात्रा में मनोज राठौर, महिमन गड़िया, महेश गड़िया, दयाल सिंह समेत 20 लोग शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें