ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरमुख्य शिक्षाधिकारी ने स्कूलों की व्यवस्थाएं जांची

मुख्य शिक्षाधिकारी ने स्कूलों की व्यवस्थाएं जांची

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शासन के निर्देश पर निजी विद्यालयों में बच्चों को दी जा रही शिक्षा और फीस की जानकारी ली। उन्होंने राबाइंका बागेश्वर का भी औचक निरीक्षण किया।सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत ने शासन के...

मुख्य शिक्षाधिकारी ने स्कूलों की व्यवस्थाएं जांची
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरTue, 04 Jul 2017 06:21 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शासन के निर्देश पर निजी विद्यालयों में बच्चों को दी जा रही शिक्षा और फीस की जानकारी ली। उन्होंने राबाइंका बागेश्वर का भी औचक निरीक्षण किया।सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत ने शासन के आदेश पर नगर के कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया तथा वहां बच्चों से ली जा रही फीस और अन्य शुल्क की जानकारी ली। पत्रजातों का निरीक्षण किया। सीईओ ने बताया कि निरीक्षण में सब सही पाया गया। उन्होंने बताया कि जल्द ही पुन: विद्यालय का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कालेज का निरीक्षण किया तथा वहां बच्चों से सवाल पूछे और अध्यापकों की उपस्थिति की जानकारी ली। सीईओ ने सभी अध्यापकों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई में विशेष ध्यान दिया जाय तथा अनुशासन की जानकारी दी जाय। सीईओ ने बताया कि शासन के आदेश पर निजी विद्यालयों के बच्चों से लिए जा रहे शुल्क और शिक्षा के अधिकार संबंधी नियमों की जानकारी प्राप्त की जा रही है। इससे पूर्व उन्होंने कांडा के विभिन्न विद्यालयों का भी निरीक्षण किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें