ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरबैंकों से लोन दिलाकर, हड़फने वाला मास्टर माइंड गया जेल

बैंकों से लोन दिलाकर, हड़फने वाला मास्टर माइंड गया जेल

बैंकों से लोन दिलाकर उसे खुद हड़पने वाला मास्टर माइंड को पुलिस ने जेल भेज दिया है। उसके अन्य साथी भी पुलिस की रडार पर हैं। एक महिला की रिर्पोट पर विभिन्न धाराओं में मामल दर्ज हुआ है। सीजेएम की अदालत...

बैंकों से लोन दिलाकर, हड़फने वाला मास्टर माइंड गया जेल
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरFri, 21 Jul 2017 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बैंकों से लोन दिलाकर उसे खुद हड़पने वाला मास्टर माइंड को पुलिस ने जेल भेज दिया है। उसके अन्य साथी भी पुलिस की रडार पर हैं। एक महिला की रिर्पोट पर विभिन्न धाराओं में मामल दर्ज हुआ है। सीजेएम की अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मास्टर माइंड माने जा रहे आरोपी के अन्य साथियों में भी खलबली मच गई है।कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि अशोक उर्फ बंशीधर पर आरोप है कि वह लोगों को बैंक से लोन दिलाने का झांसा देता है। लोन की रकम वह खुद हड़प लेता है। हरसिला गांव की मोहनी देवी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने मोहनी देवी को लघु उद्योग के नाम पर लोन दिलाने का झांसा दिया। उससे दस्तावेज ले लिए। उसके नाम से इंडियन ओवर सीज बैंक से करीब आठ लाख रुपये का लोन ले लिया। मोहनी को कई सालों तक इसका पता भी नहीं चला। उनके नाम से बैंक ने नोटिस भेजे। उनके पांव की जमीन खिसक गई। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 471 में मामला दर्ज किया। शुक्रवार को उसे सीजेएम अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश पारित किए। कोतवाल ने बताया कि इस तरह के और भी मामले हैं। जिन पर भी कार्रवाई चल रही है। यह किसी लोन में गारंटर बन जाता था और स्वयं लोन हड़प लेता है। उन्होंने बताया कि इसके अन्य साथी भी इसमें खेल में शामिल हैं। पुलिस को उनकी तलाश है। उन्होंने कहा कि आरोपी को अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि वह अधिक सबूत नहीं छोड़ता है। इससे उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी थी, लेकिन महिला की रिपोर्ट के बाद पुलिस के हाथ मजबूत हुए हैं। इसी तरह के तीन अन्य मामले भी चल रहे हैं। इधर, लोन दिलाने वाले गिरोह के मास्टर माइंड के जेल जाने के बाद अन्य साथियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें