ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरदुर्गा व देवी पूजा महोत्सव में देर रात हुए भजन-कीर्तन

दुर्गा व देवी पूजा महोत्सव में देर रात हुए भजन-कीर्तन

नगर में दुर्गा और देवी पूजा महोत्सव की धूम है। नुमाइशखेत मैदान में बने पंडालों में देर रात तक भजन कीर्तन चल रहे हैं। भक्तों ने मां की भेंटें गाकर उनकी आराधना की। दिन में भी दर्शन के लिए भारी संख्या...

दुर्गा व देवी पूजा महोत्सव में देर रात हुए भजन-कीर्तन
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरSat, 23 Sep 2017 06:09 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में दुर्गा और देवी पूजा महोत्सव की धूम है। नुमाइशखेत मैदान में बने पंडालों में देर रात तक भजन कीर्तन चल रहे हैं। भक्तों ने मां की भेंटें गाकर उनकी आराधना की। दिन में भी दर्शन के लिए भारी संख्या में भक्त उमड़ रहे हैं। दुर्गा पूजा पंडाल में पंडित ललित मोहन कांडपाल और पुरोहित धर्मानंद शास्त्री ने देवी पाठ किया। यजमान सुंदर चौधरी और बसंती चौधरी ने विधिवत पूजा अर्चना की। दिन में भक्तों ने मां के विभिन्न रूपों के दर्शन किए। शाम से भजन की महफिल जमी। देर रात तक भजनों का दौर चलता रहा। महिलाओं ने भजनों से मां के विभिन्न रूपों की स्तुति की। उन्होंने भक्तों की सभी मुरादें पूरी करने का वरदान मांगा। इधर देवी पूजा पंडाल में पंडित सीतावर जोशी ने पूजा अर्चना कर देवी पाठ किया। यजमान यजमान पंकज मेहता और रेनू मेहता ने मां भवानी की पूजा की। भक्तों ने मां के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन किए। दिन भर पंडाल में भक्त पूजा को उमड़े। शाम से देर रात तक महिला व पुरुष भक्तों ने भजन कीर्तन किए। उन्होंने मां शेरावाली के भजन गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। इस मौके पर अध्यक्ष मनोज जोशी, राजेंद्र उपाध्याय, कौशल उपाध्याय, चंद्रा देवी, मंजू देवी, पूजा देवी, कमला देवी, मुन्नी देवी सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें