ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरआवारा जानवरों को गौ सदन भेजने के निर्देश

आवारा जानवरों को गौ सदन भेजने के निर्देश

नगर को आवारा जानवरों की परेशानी से जल्द निजात मिलने वाली है। डीएम रंजना ने ईओ नगरपालिका को आवारा जानवरों को तत्काल गो सदन भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नगर की सड़कों और पुलों पर घूम...

आवारा जानवरों को गौ सदन भेजने के निर्देश
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरMon, 03 Jul 2017 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर को आवारा जानवरों की परेशानी से जल्द निजात मिलने वाली है। डीएम रंजना ने ईओ नगरपालिका को आवारा जानवरों को तत्काल गो सदन भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नगर की सड़कों और पुलों पर घूम रहे जानवर राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। इन आवारा पशुओं से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। राह चलते लोगों को भी पशु नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई लोगों को जानवर चोटिल हो चुके हैं। नगर से सटे गांव के लोगों की फसल भी जानवरों ने चट कर दी है। उन्होंने ईओ से एक सप्ताह के भीतर आवारा जानवरों को गौशाला भेजने को कहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें