ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाभिकियासैंण में सड़क हादसे में हुई दो लोगों की मौत

भिकियासैंण में सड़क हादसे में हुई दो लोगों की मौत

भिकियासैंण तहसील के इनलौ में शुक्रवार को एक टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर हो मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद तहसील के अधिकारी मौके पर...

भिकियासैंण में सड़क हादसे में हुई दो लोगों की मौत
Center,HaldwaniFri, 26 May 2017 06:07 PM
ऐप पर पढ़ें

भिकियासैंण तहसील के इनलौ में शुक्रवार को एक टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर हो मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद तहसील के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया है। शुक्रवार की दोपहर इनलौ डभरा आतंरिक मोटर मार्ग पर बबलू पुत्र बालम सिंह निवासी दन्यूड़ा और मनीष पुत्र हरीश सिंह निवासी डभरा टाटा सूमो चलाना सीख रहे थे। तभी रास्ते से जा रहे गोपाल सिंह (59)निवासी इनलौ और मंगल सिंह (77) भी इस गाड़ी में सवार हो गए। थोड़ी ही दूरी पर टाटा सूमो संख्या यूए-04-बी-1293 अनियंत्रित हो गई और 50 फिट नीचे जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और यात्रियों को वाहन से बाहर निकाला। हादसे में गोपाल सिंह और मंगल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनीष की हालत ठीक होने के कारण उसे घर भेज दिया गया है। हादसे की सूचना के बाद एसडीएम गौरव चटवाल और तहसीलदार आमवीर सिंह समेत राजस्व विभाग के कमल चौधरी, ईश्वर रौतेला और पूरन चंद्र मौके पर पहुंचे और शवों का पंचनामा भर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया। मिल जाता उपचार तो बच जाती मंगल की जान: शुक्रवार को तहसील के इनलौ के पास हुए सड़क हादसे में अगर वृद्ध मंगल सिंह को समय से उपचार मिल जाता तो शायद उसकी जान बच जाती। हादसे के बाद गोपाल सिंह की तो मौके पर ही मौत हो गई थी। लेकिन मंगल सिंह तड़प रहा था। मदद के लिए भिकियासैंण 108 को फोन किया गया। लेकिन वह किसी अन्य जगह व्यस्त होने के कारण तीन घंटे बाद मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक मंगल भी दम तोड़ चुका था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें