ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ारानीखेत में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली

रानीखेत में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली

प्रकाश पर्व दीपावली नगर सहित पूरे क्षेत्र में धूम, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। गुरुवार को घरों में लक्ष्मी पूजन के साथ विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए गए। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर दिवाली की...

रानीखेत में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाFri, 20 Oct 2017 05:33 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रकाश पर्व दीपावली नगर सहित पूरे क्षेत्र में धूम, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। गुरुवार को घरों में लक्ष्मी पूजन के साथ विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए गए। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर दिवाली की शुभकामनाएं दी। देर रात तक जमकर आतिशबाजी का दौर चलता। शुक्रवार को विधिवत गोवर्धन पूजा की गई।

दीपावली का त्योहार नगर में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। बड़ी दीपावली पर गुरुवार को घरों में लक्ष्मी पूजन कर धन-धान्य, वैभव और सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस मौके पर हवन के साथ विभिन्न अनुष्ठान भी हुए। लक्ष्मी पूजन के बाद लोगों ने घर-घर जाकर एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी, उपहारों का भी आदान-प्रदान हुआ।

दिवाली में जमकर आतिशबाजी करके खुशियां मनाई गई। आतिशबाजी का दौर देर रात तक चलता रहा, बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। इससे पूर्व दिन के समय लोगों ने दीवाली की खरीदारी की, देर सायं तक सदर बाजार भीड़ से पटी रही। दीपावली में पूरा नगर रोशनी से जगमगा उठा। घर, इमारतें आकर्षक लाइटों से सजाए गए। इधर, शुक्रवार को गोवर्धन पूजा का पर्व भी पूरी आस्था से मनाया। गोवर्धन पर्व पर गोमाता के साथ गोवर्धन पर्वत की पूजा की गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें