जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता ने थामा भाजपा का दामन
जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर शुक्रवार को लखनऊ भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय की मौजूदगी मंे भाजपा का दामन थाम लिया। डा. पाण्डेय ने अपराजिता को पार्टी का भगवा...
1/ 2अपराजिता सोनकर
2/ 2जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता ने थामा भाजपा का दामन
वाराणसी मुख्य संवाददाता Fri, 17 Nov 2017 09:49 PM
ऐप पर पढ़ें
जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर शुक्रवार को लखनऊ भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय की मौजूदगी मंे भाजपा का दामन थाम लिया।
डा. पाण्डेय ने अपराजिता को पार्टी का भगवा दुपट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलायी। अपराजिता को पार्टी मंे शामिल कराने के बाद भाजपा में जहां उत्साह है वहीं निकाय चुनाव के महज नौ दिन पहले समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं ने अपराजिता के भाजपा में शामिल होने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि अपराजिता ने पार्टी के साथ विश्वासघात किया। भाजपा कभी भी अविश्सनीय नहीं रही।