ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीविंध्याचल मंडल की 21 महिलाओं का हुआ सम्मान

विंध्याचल मंडल की 21 महिलाओं का हुआ सम्मान

उत्तर प्रदेश सरकार के कन्या शिक्षा एवं महिला कल्याण तथा सुरक्षा अभियान के तहत मंगलवार को मिर्ज़ापुर के लोहिया तालाब स्थित डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल में हुए शानदार समारोह में विंध्याचल मंडल की 21 विशिष्ट...

विंध्याचल मंडल की 21 महिलाओं का हुआ सम्मान
मिर्ज़ापुर। वरिष्ठ संवाददाताTue, 22 Aug 2017 03:27 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश सरकार के कन्या शिक्षा एवं महिला कल्याण तथा सुरक्षा अभियान के तहत मंगलवार को मिर्ज़ापुर के लोहिया तालाब स्थित डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल में हुए शानदार समारोह में विंध्याचल मंडल की 21 विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसमें मिर्ज़ापुर की 14,सोनभद्र की चार और भदोही की तीन महिलाएं शामिल रहीं। 

सम्मान पाने वाली महिलाओं में वे लोग शामिल रहीं जिन्होंने खुद को बुलंदियों पर तो पहुंचाया और दूसरों के लिए भी प्रेरणा बनी हैं। इसमें कुछ महिलाएं तो अंतराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना चुकी हैं। समारोह में आई महिलाएं अधिकारियों से सरकार की योजनाओं की जानकारी लेकर लौटीं। सभी ने योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। ढाई घंटे तक चले कार्यक्रम में महिलाओं को गीत संगीत व कजली के माध्यम से भी सरकार के योजनाओं की जानकारी दी गई।

समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में कमिश्नर मुरली मनोहर लाल, डीएम बिमल कुमार दुबे व एसपी आशीष तिवारी सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित करके किया। इसके बाद डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। खचाखच महिलाओं से भरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके बाद सम्मानित होने वाली महिलाओं का परिचय कराया गया। साथ ही उनकी ओर से खुद व समाज के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। सम्मानित होने वाली प्रतिभावान महिलाओं के कार्यों की सभी ने सराहना की और तालियां बजाकर स्वागत किया। 

डीएम बिमल कुमार दुबे ने महिलाओं और कन्याओं के लिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने कहाकि प्रदेश सरकार कन्या शिक्षा और महिलाओं के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं को उन महिलाओं तक पहुंचना हमारी ही नहीं समाज के हर जागरूक महिला और व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इसके लिए हम सभी को सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। जिस दिन हम खुद के लाभ की चिंता छोड़कर समाज के उन लाखों करोड़ों महिलाओं और बेटियों के बारे में सोचना शुरू कर देंगे जो दुश्वरियों से जूझ रही हैं उसी दिन सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। इस समारोह से यही संकल्प लेकर जाएं और अगली बार समाज के लिए किए गए अपने कार्यों से इसी समारोह में सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं की सूची में शामिल हों। 

एसपी आशीष तिवारी ने महिलाओं के सुरक्षा से जुड़े हर पहलू को विस्तार से रखा। यूपी 100, 1090 सहित सभी तात्कालिक एक्शन वाली योजनाओं को बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने एंटी रोमियो अभियान शुरू किया है। नियमित स्कूल और कालेजों के आसपास पुलिस की टीमें ड्यूटी दे रही हैं। छात्राओं को किसी तरह से डरने की कोई जरूरत नहीं है। समारोह में अन्य अधिकारियों ने भी विभागीय योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अपराजिता सिंह, नंदिनी मिश्रा, सावित्री पाण्डेय, संगीता अग्रवाल, अनिता यादव, सहित बड़ी संख्या में मंडल के तीनों जिले मिर्ज़ापुर, सोनभद्र और भदोही की महिलाएं मौजूद रहीं। धन्यवाद ज्ञापन डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अमरदीप सिंह ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें