ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश उन्नावकब्रिस्तान में आग लगने से मचा हड़कंप

कब्रिस्तान में आग लगने से मचा हड़कंप

नवाबगंज में हाईवे के किनारे स्थित कब्रिस्तान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। पुलिस बीड़ी की चिनगारी से आग लगने की बात कर रही है। नगर के दुर्गागंज मोहल्ले में हाईवे के निकट 4-5 बीघे में मुस्लिम...

कब्रिस्तान में आग लगने से मचा हड़कंप
हिन्दुस्तान टीम,उन्नावSat, 17 Jun 2017 05:13 PM
ऐप पर पढ़ें

नवाबगंज में हाईवे के किनारे स्थित कब्रिस्तान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। पुलिस बीड़ी की चिनगारी से आग लगने की बात कर रही है। नगर के दुर्गागंज मोहल्ले में हाईवे के निकट 4-5 बीघे में मुस्लिम समुदाय के लोगों का कब्रिस्तान बना हुआ है। कब्रिस्तान की किनारे बने नाले की सफाई का काम नगर पंचायत के कर्मचारी कर रहे थे। तभी किसी ने बीड़ी पीकर फेंक दिया। कब्रिस्तान में घास सूखी होने से आग लग गई और धीरे-धीरे आग की लपटें कब्रिस्तान में दिखाई देने लगी। कब्रिस्तान में आग लगने की खबर लगते ही लोगों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना चौकी इंचार्ज नारद मुनी सिंह को लगते ही वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आनन फानन आग बुझवाई। पुलिस ने बताया किसी ने बीड़ी पीकर फेंक दिया है। जिससे आग लग गई है। कब्रिस्तान की देखरेख करने वाले जावेद आलम ने बताया कि करीब एक सैकड़ा यूके लिप्टस के पेड़ एक सप्ताह पहले लगाए गए थे। आग लगने से सब पेड़ जल कर राख हो गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें