ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशलड़की को गोली मारने के बाद युवक ने की खुदकुशी

लड़की को गोली मारने के बाद युवक ने की खुदकुशी

एटा के अलीगंज कस्बे में एक युवक ने सुबह स्कूल जाती लड़की को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली। इसमें युवक की मौत हो गई, जबकि लड़की की हालत गंभीर है। सरेराह हुई इस घटना से दहशत फैल गई। सूचना...

लड़की को गोली मारने के बाद युवक ने की खुदकुशी
अलीगंज (एटा), हिन्दुस्तान संवादWed, 05 Jul 2017 03:50 PM
ऐप पर पढ़ें

एटा के अलीगंज कस्बे में एक युवक ने सुबह स्कूल जाती लड़की को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली। इसमें युवक की मौत हो गई, जबकि लड़की की हालत गंभीर है। सरेराह हुई इस घटना से दहशत फैल गई। सूचना पर घरवाले और पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, अलीगंज के डाकबंगला की रहने वाली श्वेता (17) पुत्री विद्याराम सुबह अपने स्कूल आरडी इंटर कॉलेज की तरफ जा रही थी। उसी दौरान पीछे से योगेश (20) पुत्र राजवीर निवासी कैल्ठा, अलीगंज तमंचा लेकर उसके पास पहुंच गया। पहले तो उन दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद योगेश ने अचानक तमंचे से श्वेता को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। 

घटना सरेराह होने से दहशत फैल गई। आनन-फानन में इसकी सूचना घरवालों और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे घरवालों को दोनों घायल अवस्था में मिले। लड़के को अस्पताल में मृत घोषित किया गया, जबकि लड़की की हालत गंभीर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें