रिवाल्वर रानी गिरफ्तार, दूल्हे का पता नहीं बता रही
हमीरपुर के मौदहा क्षेत्र से दूल्हे को उठा ले जाने वाली रिवाल्वर रानी पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। हालांकि वह अभी पुलिस को गोल-गोल घुमा रही है। यह नहीं बता रही है कि अगवा युवक कहां है। मौदहा थाना...
हमीरपुर के मौदहा क्षेत्र से दूल्हे को उठा ले जाने वाली रिवाल्वर रानी पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। हालांकि वह अभी पुलिस को गोल-गोल घुमा रही है। यह नहीं बता रही है कि अगवा युवक कहां है।
मौदहा थाना क्षत्र के भवानी गांव की लड़की से शादी के लिए आए बांदा जनपद के मोहन पुरवा गांव के अशोक यादव को मौदहा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरोगा हरिश्चंद्र के अनुसार, युवती का नाम वर्षा है। वह बांदा के छोटीबाजार इलाके में रहती है। उसे उसके घर से पकड़ा गया है।
फिलहाल वह अशोक के बारे में कुछ नहीं बता रही है। पुलिस के अनुसार, वर्षा उसे गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उसका कहना है कि अशोक कहीं चला गया है। वह सही जानकारी नहीं दे रही है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
यह था मामला
बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के मोहनपुरवा निवासी रामहेत यादव के बेटे अशोक यादव की शादी 15 मई को हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के भवानी गांव की लड़की से होनी थी। रात डेढ़ बजे शादी के दौरान असलहों से लैस लोग आए। इनके बीच से एक युवती निकली। वह सीधे दूल्हे अशोक के पास पहुंची और उसे खींचते हुए गाड़ी में ले गई।
UP: रिवाल्वर रानी बनकर आई युवती और मंडप से दूल्हे राजा को उठा कर ले गई, देखें VIDEO