ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअाजादी की लड़ाई के बाद अब देश को स्वच्छता की लड़ाई लड़नी हैः राष्ट्रपति

अाजादी की लड़ाई के बाद अब देश को स्वच्छता की लड़ाई लड़नी हैः राष्ट्रपति

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान का बिठूर के ईश्वरीगंज से आगाज कर

Rishiलाइव टीम,कानपुरFri, 15 Sep 2017 08:38 PM

महिलाअों के नाम पर 350 शौचालय

महिलाअों के नाम पर 350 शौचालय3 / 3

ईश्वरीगंज गांव में महिलाअों के नाम पर 350 शौचालय
ओडीएफ गांव बनाने के लिए सभी ग्रामीणों को शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। जब ईश्वरीगंज गांव में ओडीएफ की कवायद शुरू हुई तो यहां के पुरुषों ने खासा विरोध किया। नशे में धुत होकर अफसरों को चेतावनी देते हुए भला-बुरा तक कह दिया। ऐसे में अफसर व कर्मचारियों ने गांव की महिलाओं को जागरूक किया। निगरानी समिति में ज्यादातर महिलाओं को रखकर गांववालों को जागरूक कराया गया तो एक बेहतर माहौल बनाया। पंचायत सेक्रेटरी राकेश झा ने बताया कि महिलाओं को जागरूक करने से गांव में शौचालय बनाना आसान हो गया। इसीलिए ओडीएफ के लिए बने 350 शौचालय सभी महिलाओं के नाम पर हैं। उन्हीं के नाम पर ही पैसा भी आया है। अगर पुरुषों के नाम पर पैसा आता तो इसका दुरुपयोग भी हो सकता था। इससे यह बच गया। गांव के कुछ पुरुषों ने जागरूकता के बदले पैसे तक मांगें। इसलिए लड़कियों और महिलाओं को शामिल करके गांव में जागरुकता फैलाई गई।