ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशखेत पर गए थे लोग तभी निकला विशाल अजगर, फिर क्या हुआ

खेत पर गए थे लोग तभी निकला विशाल अजगर, फिर क्या हुआ

दुधवा टाइगर रिजर्व के महाराज नगर गांव के समीप गन्ने के खेत में अजगर देखकर गांव वालों में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ कर जंगल मे छोड़ दिया। दुधवा टाइगर रिजर्व के...

खेत पर गए थे लोग तभी निकला विशाल अजगर, फिर क्या हुआ
हिन्दुस्तान संवाद ,बेलरायां-खीरीTue, 14 Nov 2017 08:32 PM
ऐप पर पढ़ें

दुधवा टाइगर रिजर्व के महाराज नगर गांव के समीप गन्ने के खेत में अजगर देखकर गांव वालों में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ कर जंगल मे छोड़ दिया।

दुधवा टाइगर रिजर्व के बेलरायां वन क्षेत्र के बघ्यया महाराज नगर मार्ग पर गन्ने के खेत में कुछ लोग अपने पालतू मवेशियों को चरा रहे थे इसी बीच अजगर सांप दिखाई दिया। मवेशी चरा रहे लोगों ने जल्दी से अपने मवेशियों को किसी तरह अजगर से बचाते हुए गन्ने के खेत से बाहर निकलकर वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दुधवा टाइगर रिजर्व बेलरायां वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार कश्यप ने वन टीम संग मौके पर पहुंच अजगर सांप को पकड़कर दुधवा पार्क के घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। इससे लोगों ने चैन की सांस ली। इस मौके पर सुभाष कुमार, वन दरोगा सुजीत कुमार, वन्यजीव रक्षक सहित ग्रामीण मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें