ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशदिवाली स्पेशल : ढोलक की थाप, घूंघरू की झंकार, लाठी की चटकार आज भी है दीवारी नृत्य में

दिवाली स्पेशल : ढोलक की थाप, घूंघरू की झंकार, लाठी की चटकार आज भी है दीवारी नृत्य में

वैसे तो बुदेलखंड में भी दीपावली परंपरागत तरीके से मनाई जाती है लेकिन बांदा के गांव

Alakhaशेखर द्विवेदी,बांदाThu, 19 Oct 2017 01:21 PM

बुंदेलखंड में आज भी बरकरार है दीवारी की रोचकता

बुंदेलखंड में आज भी बरकरार है दीवारी की रोचकता1 / 2

वैसे तो बुदेलखंड में भी दीपावली परंपरागत तरीके से मनाई जाती है लेकिन बांदा के गांव बड़ोखर व अन्य कुछ जगहों में दीवारी नृत्य दीपावली के दौरान आकर्षण का केंद्र रहता है। ढोलक की थाप, घूंघरू की झंकार, लाठी की चटकार और हैरतअंगेज कर देने वाले कारनामे यहां की दिवारी नृत्य में देखने को मिल जाएंगे। दीपावली के अगले दिन दिवारी खेलने वालों की टोली गांवों से लेकर शहर तक निकलती है तो अपने नृत्य से हर किसी को आकर्षित करती है। बदलते दौर में बुंदेली शौर्य का प्रतीक दीवारी नृत्य अब कुछ लोगों तक ही सिमट गया है।

जानिए क्या है दीवारी नृत्य : 
दीवारी नृत्य की परंपरा वर्षो पुरानी है। दीपावली के दिन मिट्टी की बनी ग्वालिन (महिला का स्वरूप) का पूजन करते हैं। मौन धारण (मौन चराने वाले) करने वाले व्यक्ति दीपावली के दूसरे दिन सुबह गाय के बच्चे की पूंछ (बछिया) को पूजकर दिवारी खेलने के लिए निकल जाते हैं। मौन चराने वाले पूरे दिन अन्न जल ग्रहण नहीं करते। सुबह से लेकर रात तक दिवारी नृत्य खेला जाता है। दिवारी खेलने वालों की संख्या बुन्देलखण्ड में लाखों की होती है। एक साथ कई लोगों का लाठी से मुकाबला करने की कला के साथ जिमनास्टिक का भी अनोखा प्रदर्शन करते हैं। अब इस नृत्य को बुन्देलखण्ड की दिवारी नृत्य का नाम दिया गया है। दीपावली के अवसर पर दिवारी नृत्य खेलना और देखना शुभ माना जाता है। ऐसे में बुन्देलखण्ड के तमाम लोग त्योहार पर इस नृत्य का लुत्फ उठाते हैं। अब यह परंपरा सिमट गई है। गांव बड़ोखर खुर्द में रमेश पाल ने ने खेत में अखाड़ा बनाया है। यहां गांव के बच्चों के साथ पूरे साल वह अभ्यास करते है। आसपास के कई गांवों के लोग पहंुचते है। दीवावली के दिन बांदा के माहेश्वरी देवी चौराहे में दीवारी नृत्य का  सामूहिक आयोजन होता है। इसके अलावा खुरहंड में भी कार्यक्रम होता है। रमेश पाल बताते है कि पहले यह नृत्य गांव गांव लोक प्रिय था। बदलते दौर में लोगों का रूझान इससे कम हुआ है।

अगली स्लाइड में देखें दिवारी की प्रक्टिस का वीडियो-

ऐसे होती है दीवारी तैयारी

ऐसे होती है दीवारी तैयारी2 / 2

बड़ोखर खुर्द (बांदा) के नृत्य का प्रशिक्षक रमेश पाल दीवारी ने बताया कि बुंदेलखण्ड में दीवारी नृत्य संरक्षण के अभाव में उपेक्षित होता जा रहा है। दीवारी नृत्य बुंदेलों के शौर्य का प्रतीक है। लोक विधा को संरक्षित करने के लिए अपने परिवार में वह तीसरी पीढी के है। भादौं की पंचमी से अभ्यास शुरू करते है। फिर दीपावली को इस प्रदर्शन कई जगह करते है। स्वस्थ्य व स्वच्छ भारत का संदेश भी देते है।

बड़ोखर (बांदा) के सत्येंद्र कुशवाहा का कहना है कि दिवारी नृत्य लोक परंपरा को संरक्षित करने की जरूरत है। सरकार को भी इस तरफ ध्यान देना चाहिए। इस नृत्य के माध्यम से शरार को स्वस्थ्य रखा जा सकता है। वह पिश्रले कई सालों से इस नृत्य के आयोजन में सहभागी बन रहा है।

देखें वीडियो-