ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी: ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, 8 लाख कैश और गहने लूट ले गए बदमाश

यूपी: ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, 8 लाख कैश और गहने लूट ले गए बदमाश

यूपी के मैनपुरी में गुरुवार को ज्वेलर को बदमाशों ने गोली मारकर करीब आठ लाख की नकदी और आभूषण लूट लिए। बदमाशों ने ज्वेलर को दो गोली मारीं। घायल हालत में सराफ को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने...

यूपी: ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, 8 लाख कैश और गहने लूट ले गए बदमाश
मैनपुरी, संवाददाताFri, 09 Jun 2017 12:11 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी के मैनपुरी में गुरुवार को ज्वेलर को बदमाशों ने गोली मारकर करीब आठ लाख की नकदी और आभूषण लूट लिए। बदमाशों ने ज्वेलर को दो गोली मारीं। घायल हालत में सराफ को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 15 दिन के भीतर सराफ कारोबारी से यह लूट की दूसरी वारदात है। 

घटना के बाद सराफा कारोबारियों में आक्रोश है। सूचना पर पहुंची पुलिस से अभद्रता भी हुई। गुरुवार रात साढ़े आठ बजे के करीब कस्बा स्थित पीपल मंडी निवासी 48 वर्षीय राजेश कुमार वर्मा पुत्र गिरजा शंकर वर्मा को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गुरुद्वारे के पास रोककर गोली मार दी और आभूषण व नगदी से भरा थैला छीनकर फरार हो गए।                        

ये भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड की सूचना पर दबोचा गया चंद्रशेखर, नंबर ट्रेस करते हुए पहंची थी पुलिस                                                                                            
गोली चलने से भगदड़ मच गई। जब तक लोग समझ पाते बदमाश घटना को अंजाम देकर भागने में सफल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत को देखते डॉक्टरों ने इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया। रास्ते में सराफ की मौत हो गई। 

उधर घटना की खबर पाकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना को लेकर स्थानीय व व्यापारियों में गुस्सा था। लोगों का कहना था कि पुलिस का अपराधियों में खौफ नहीं है। लोगों में तनाव को देखते मौके पर कई अन्य थानों का पुलिस बल बुलाकर तैनात कर दिया गया है। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसपी राजेश एस का कहना है घटना करने वाले बदमाशों को जल्द पकड़ा जाएगा। बदमाशों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है। 

ये भी पढ़ें: यूपी में तीन साल की बच्ची से रेप, बेहोशी की हालत में नदी किनारे फेंका

योजनाबद्ध तरीके से दिया घटना को अंजाम 

बदमाश घटना को अंजाम देने के लिए पहले से ही मौके पर मौजूद थे। बदमाशों ने पूरा वारदात को योजना बनकर अंजाम दिया। जैसे ही राजेश गली में मुड़े तभी बदमाशों ने हमला बोल दिया। राजेश ने बदमाशों से मुकाबला भी किया। जब राजेश बदमाशों पर भारी पड़ने लगे तो बाइक पर बीच में बैठे नकाबपोश बदमाश ने तमंचा निकाल कर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। बदमाशों ने राजेश के सीने व सिर को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। 

पुलिस ने मौके से कारतूस के तीन खोखे बरामद किए हैं। बेवर लूटकांड अभी तक खुलासा नहीं मैनपुरी। बीते 24 को बेवर में भी ठीक इसी तरह से बदमाशों ने गोली मारकर सराफ कारोबारी सर्वेश को गोली मारकर साढ़े चार लाख की नगदी व आभूषणों से भरा थैला छीन लिया था। सराफ का अभी इलाज चल रहा है। पुलिस अभी तक इस घटना का भी खुलासा नहीं कर सकी है। 

पुलिस घटनाओं को लेकर गंभीर नहीं

बेवर के बाद भोगांव में हुई लूट व हत्या की घटना से साफ़ पता चलता है कि पुलिस घटनाओं को लेकर क़तई गंभीर नहीं है। लोगों का मानना है कि पुलिस गंभीर होती तो इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होती हैं। जिले में ताबड़ तोड़ हो रही वारदातों से पुलिस के इक़बाल पर सवाल खड़े हो गए है। 

गुस्साए लोगों ने पीएम पर काटा हंगामा 

सराफ की मौत से परिजन भड़क उठे। पोस्टमार्टम हाउस पर लोगों ने पुलिस के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की। माहौल बिगड़ता देख डीएम,एसपी व भाजपा विधायक रामनरेश अग्निहोत्र मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। नारेबाज़ी कर रहे लोग बदमाशों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी की माँग रहे थे। देर रात तक हंगामा जारी रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें