बाढ़ का प्रकोप: गोरखपुर में आज सुबह टूटे 2 बांध,400 गांव में घुसा पानी, देखें वीडियो
गोरखपुर में बाढ़ का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रोजना कोई एक बांध टूट रहा है। रविवार सुबह झंगहा-बोहरा बांध और बिनहा रिंग बांध भी टूट गया। इससे करीब 400 गांव में पानी घुस गया है। गोरखपुर में ही रेलवे पुल...
गोरखपुर में बाढ़ का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रोजना कोई एक बांध टूट रहा है। रविवार सुबह झंगहा-बोहरा बांध और बिनहा रिंग बांध भी टूट गया। इससे करीब 400 गांव में पानी घुस गया है। गोरखपुर में ही रेलवे पुल के पास मिट्टी बैठ गई है। इस कारण गोरखपुर-बढ़नी रूट पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है।
गोरखपुर में खनहा बांध टूटने से रोहिन का पानी शहर के उत्तरी इलाके राजेंद्रनगर पश्चिमी से बरगदवा होते हुए कालोनियों में पहुंच गया। राप्ती का पानी बढ़ता ही जा रहा है। वह एक सेंटीमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से बढ़ रही है। इससे लोगों की चिंता और डर और बढ़ रहा है। शनिवार पूरी रात लोगों ने तरह-तरह की आशंकाओं के बीच काटी।
चौरीचौरा क्षेत्र में नई बाजार में भी बांध कट गया है। कई गांवों में पानी घुसने से परेशानी बढ़ती जा रही है। कसिहार के पास बंधे में रिसाव होने के कारण बड़ी गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वाराणसी और लखीमपुर से 20 नावें और स्टीमर मंगाए गए हैं। एनडीआरएफ के 30 और जवान गोरखपुर पहुंच चुके हैं। प्रशासन ने आसपास के अन्य जिलों से भी मदद मांगी है। रेलवे ने गोरखपुर से जगतबेला तक ऐतिहातन पेट्रोलिंग शुरू करा दी है।
मखनहा बांध टूटने से रोहिन का पानी शहर के उत्तरी इलाके राजेंद्रनगर पश्चिमी से बरगदवा होते हुए कालोनियों में पहुंच गया। राप्ती का पानी बढ़ता ही जा रहा है। वह एक सेंटीमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से बढ़ रही है। इससे लोगों की चिंता और डर और बढ़ रहा है। शनिवार पूरी रात लोगों ने तरह-तरह की आशंकाओं के बीच बिताई।
महराजगंज में राप्ती का बनदेइया बांध टूटा, दर्जनों गांव पानी से घिरे
गोरखपुर में राप्ती नदी के किनारे बना गाहासाड़ उत्तरी कोलिया बांध सुबह 5 बजे मंझरिया गांव के सामने कट गया है। इससे दस गांवों की आबादी बुरी तरह प्रभावित है। घुनघुन , मंझरिया , उतरासोत , टिकरिया , गोविन्दपुर , मझिगावा , बेला , जमुआड़ ,खरबुजहवा और मोहम्मदपुर सहित कई गांवों में पानी भर रहा है।
बाढ़ की तबाही जारी : गोरखपुर में टूटा एक और बांध, हजारों लोग फंसे
हालांकि प्रशासन का दावा है कि स्थिति को जल्द ही कंट्रोल कर लिया जाएगा। बात दें कि नौसड़ बांध से शुक्रवार से ही रिसाव हो रहा था। गोरखपुर से लखनऊ जाने वालों को बाघागाड़ा होकर फोरलेन के रास्ते आना जाना पड़ रहा था। नौसड़ में बालू की बोरियों और अन्य उपायों से पानी रोकने की सभी कोशिशें बेकार हो रही हैं।
UP में बाढ़:16 जिलों में घुसा पानी,योगी करेंगे बाढ़ क्षेत्रों का दौरा-वीडियो देखें
गोरखपुर-बस्ती मंडल में बाढ़ से हालात अब बेकाबू होते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में चार लोगों की मौत हो गई है। गोरखपुर जिले में सवा लाख लोग संकट में हैं। उनकी मदद के लिए सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। एयरफोर्स की हेलीकॉप्टर टीम गुरुवार से ही मदद में लग गई है। सोनौली रोड पर शुक्रवार को भी रोडवेज बसें नहीं चलीं। वहीं मानीराम-पीपीगंज रेल मार्ग पर पानी लग गया है।