ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबाढ़ से बर्बादी: गोरखपुर में बाढ़ की स्थिति गंभीर, शहर में घुसा पानी, देखें वीडियो

बाढ़ से बर्बादी: गोरखपुर में बाढ़ की स्थिति गंभीर, शहर में घुसा पानी, देखें वीडियो

गोरखपुर में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। लखनऊ हाईवे की तरफ से शहर में आने वाले रास्ते पर बाढ़ का पानी आ गया है। नौसड़ और ट्रांसपोर्टनगर में राप्ती नदी का पानी घुस गया है। ट्रांसपोर्टनगर चौकी...

बाढ़ से बर्बादी: गोरखपुर में बाढ़ की स्थिति गंभीर, शहर में घुसा पानी, देखें वीडियो
लाइव हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरSat, 19 Aug 2017 12:19 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। लखनऊ हाईवे की तरफ से शहर में आने वाले रास्ते पर बाढ़ का पानी आ गया है। नौसड़ और ट्रांसपोर्टनगर में राप्ती नदी का पानी घुस गया है। ट्रांसपोर्टनगर चौकी तक पानी आ गया है। इससे लोगों में काफी दहशत है और लोग काफी परेशान है।

बाढ़ की तबाही जारी : गोरखपुर में टूटा एक और बांध, हजारों लोग फंसे

हालांकि प्रशासन का दावा है कि स्थिति को जल्द ही कंट्रोल कर लिया जाएगा। बात दें कि नौसड़ बांध से शुक्रवार से ही रिसाव हो रहा था। गोरखपुर से लखनऊ जाने वालों को बाघागाड़ा होकर फोरलेन के रास्ते आना जाना पड़ रहा था। नौसड़ में बालू की बोरियों और अन्य उपायों से पानी रोकने की सभी कोशिशें बेकार हो रही हैं।

बाढ़ के कहर से गोंडा में बिगड़े हालात, प्रशासन लाचार

गोरखपुर में टूटा एक और बांध, हजारों लोग फंसे

गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र का नउवा अवल का बिनहा रिंग बांध आज सुबह 5 बजे टूट गया। बांध टूटने के चलते दो हजार की आबादी प्रभावित हो गई है। सहजनवा डुमरिया बाबू बांध पर बने चोरमा रेग्युलेटर पर बने बेथलवाल से नदी का पानी छू गया। पानी इस पार गिरना कुछ घण्टों के बाद शुरू हो जाएगा। इससे तीन दर्जन से ऊपर गांवों के खेत प्रभावित होने की आंशका बढ़ गई है। 

महराजगंज में राप्ती का बनदेइया बांध टूटा, दर्जनों गांव पानी से घिरे

गोरखपुर में मुसीबत में लाखों लोग, सेना ने संभाला मोर्चा

दूसरी तरफ गोरखपुर-बस्ती मंडल में बाढ़ से हालात अब बेकाबू होते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में चार लोगों की मौत हो गई है। गोरखपुर जिले में सवा लाख लोग संकट में हैं। उनकी मदद के लिए सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। एयरफोर्स की हेलीकॉप्टर टीम गुरुवार से ही मदद में लग गई है। सोनौली रोड पर शुक्रवार को भी रोडवेज बसें नहीं चलीं। वहीं मानीराम-पीपीगंज रेल मार्ग पर पानी लग गया है। 

UP में बाढ़:16 जिलों में घुसा पानी,योगी करेंगे बाढ़ क्षेत्रों का दौरा-वीडियो देखें

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें