ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश'टायलेट' एक विवाह कथा: पहले शौचालय बनवाओ फिर करुंगी शादी, देखें VIDEO

'टायलेट' एक विवाह कथा: पहले शौचालय बनवाओ फिर करुंगी शादी, देखें VIDEO

शादी से एक सप्ताह पूर्व लड़की ने गांव वेदरामपुर निवासी लड़के के सामने शौचालय बनवाने की शर्त रख दी। लड़की ने कहा कि शौचालय नहीं तो शादी नहीं। लड़के के पिता की गुहार पर ग्राम प्रधान ने शौचालय बनवा दिया,...

'टायलेट' एक विवाह कथा: पहले शौचालय बनवाओ फिर करुंगी शादी, देखें VIDEO
हमारे संवाददाता,बुलंदशहरFri, 16 Jun 2017 06:58 PM
ऐप पर पढ़ें

शादी से एक सप्ताह पूर्व लड़की ने गांव वेदरामपुर निवासी लड़के के सामने शौचालय बनवाने की शर्त रख दी। लड़की ने कहा कि शौचालय नहीं तो शादी नहीं। लड़के के पिता की गुहार पर ग्राम प्रधान ने शौचालय बनवा दिया, जिसके बाद लड़की शादी के लिए तैयार हुई। अब 19 जून को दोनों की शादी होनी है।

स्वच्छ भारत अभियान में अब ग्रामीण बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। एक जून को पहासू क्षेत्र के गांव वेदरामपुर निवासी दिनेश पाल के बेटे का रिश्ता अतरौली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ तय हो गया था। इस दौरान शादी 19 जून को होनी तय हुई थी। शादी से एक सप्ताह पूर्व लड़की को पता चला कि उसकी ससुराल में शौचालय नहीं है। 

इस पर लड़की ने लड़के के सामने घर में शौचालय होने पर ही शादी करने की शर्त रख दी। कह दिया कि अगर शौचालय नहीं बना तो वह शादी नहीं करेगी। यह बात लड़के ने अपने पिता को बताई। आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं होने के कारण लड़के के पिता ने ग्राम प्रधान से शौचालय बनवाने की गुहार लगाई। 

इसके बाद ग्राम प्रधान मनु प्रताप ने प्रस्ताव पारित कराकर दिनेशपाल के घर शौचालय बनवाने की स्वीकृति दे दी और शादी की नियत तिथि से पांच दिन पहले ही शौचालय बनवा गया। 

जब लड़के ने शौचालय बनने की बात लड़की को बताई तो वह शादी के लिए तैयार हो गई। यह बात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। याद रखें कि इसी विषय पर अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म टायलेट एक प्रेम कथा जल्दी ही रिलीज होने वाली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें