ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशगुजरात दौरे पर CM योगी, इन जगहों पर होंगी सभाएं

गुजरात दौरे पर CM योगी, इन जगहों पर होंगी सभाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुजरात चुनाव प्रचार अभियान का पहला चरण शुक्रवार से शुरू हो रहा है। योगी भाजपा के स्टार प्रचारक हैं और भाजपा बतौर मुख्यमंत्री उनकी लोकप्रियता के चलते उन्हें विधानसभा...

गुजरात दौरे पर CM योगी, इन जगहों पर होंगी सभाएं
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 13 Oct 2017 07:13 AM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुजरात चुनाव प्रचार अभियान का पहला चरण शुक्रवार से शुरू हो रहा है। योगी भाजपा के स्टार प्रचारक हैं और भाजपा बतौर मुख्यमंत्री उनकी लोकप्रियता के चलते उन्हें विधानसभा चुनाव में दौरे कराएगी।

कार्यक्रम के मुताबिक शुक्रवार को सीएम सुबह सवा सात बजे लखनऊ से राजकीय वायुयान से केंद्र शासित प्रदेश दमन दीव के दमन एयरपोर्ट उतरेंगे। वहां से वह 10 बजे गुजरात के वलसाड़ जिले पहुंचेंगे जहां से वह भाजपा की गुजरात गौरव यात्र में शिरकत करेंगे। वह कई जनसभाओं में संबोधित करेंगे। इसके बाद वह सूरत के चोरयासी विधानसभा क्षेत्र के सचिन क्षेत्र में जनसभा करेंगे।

सीएम रात्रि निवास सूरत सर्किट हाउस में करेंगे। अगले दिन मुख्यमंत्री सूरत से विमान से भुज जाएंगे। वहां पर वह गुजरात गौरव यात्र में शमिल होंगे और कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह कच्छ पहुंचेगे। वहां से वह राजकीय वायुयान से देर रात दिल्ली पहुंचेंगे। रविवार को अपनी सुविधानुसार वह लखनऊ लौटेंगे। लखनऊ में वे सभी डीएम व एसएसपी के साथ कानून-व्यवस्था पर वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे। सूत्रों के मुताबिक सीएम का दूसरा दौरा अक्टूबर के आखिरी हफ्ते या नवंबर के पहले हफ्ते में हो सकता है।

गुजरात में निवेशकों को भी लुभाएंगे योगी-

सीएम गुजरात दौर के दौरान वहां के उद्यमियों व निवेशकों से मिलेंगे और यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। वह उत्तर भारतीय उद्योग परिसंघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक सूरत के होटल ग्रैंड भगवती में होगी। औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव आलोक सिन्हा व अन्य अधिकारी तैयारी के लिए गुजरात चले गए हैं। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना भी इसमें भाग लेंगे। महाना के नेतृत्व में अधिकारियों का एक दल कुछ समय पहले गुजरात जाकर निवेशकों को यूपी के लिए आमंत्रित कर चुका है। बुंदेलखंड जाएंगे सीएम योगी मुख्यमंत्री दीपावली के वाद बुंदेलखंड के दौरे पर निकलने की तैयारी में हैं। वह 22 व 23 अक्टूबर को चित्रकूट में चित्रकूटधाम मंडल में कानून व्यवस्था विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। साथ ही चित्रकूट के धार्मिक स्थल भी जाएंगे। सीएम 24 अक्टूबर को लखनऊ में निवेशकों के प्रतिनिधिमंडल से मिलेंगे। सीएम 16 को कुशीनगर, 17 को गोरखपुर व 18 को अयोध्या जाएंगे। इसके बाद 19 अक्टूबर को दिवाली पर विशेष पूजा के लिए गोरखपुर में रहेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें