ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रसपा कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल यात्रा

सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल यात्रा

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिले भर में साइकिल यात्रा निकालकर लोगों को पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को अवगत कराया गया।...

सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रThu, 22 Jun 2017 12:35 AM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिले भर में साइकिल यात्रा निकालकर लोगों को पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को अवगत कराया गया। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राबर्ट्सगंज नगर के रामलीला मैदान से साइकिल यात्रा निकालकर नगर का भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को पर्यावरण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। साइकिल यात्रा पूरे नगर का भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान में पहुंचकर सभा के रूप में तब्दील हो गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पर्यावरण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई प्रभावी कदम उठाए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। किसानों का हाल बेहाल है। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि किसान तबाह हो रहे हैं। उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू किए जाने से देश में आर्थिक अराजकता पैदा हो जाएगी। साइकिल यात्रा जिले के मधपुर, हिन्दुआरी, बभनौली, केकराही, करमा, घोरावल, शाहगंज, महोखर, उड़ली, भोगर, रामगढ़, खलियारी, दुद्धी, पकरी, म्योरपुर, शक्तिनगर, अनपरा, ओबरा, चोपन आदि क्षेत्रों में भी निकाली गई। इस मौके पर हिदायत उल्ला खां, प्रमोद यादव, इरफान उल्ला खां, नीतीश पाण्डेय, अफरोज, महफूज खां, रामप्रकाश चन्द्रवंशी, दीपक केशरी, अम्बुज सिंह, राजकिशोर सिंह, जावेद कुरैशी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें