ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रहिन्दुस्तान स्वच्छता अभियान: सफाई में बनेंगे भागीदार, दूसरों को करेंगे प्रेरित

हिन्दुस्तान स्वच्छता अभियान: सफाई में बनेंगे भागीदार, दूसरों को करेंगे प्रेरित

स्कूलों के बाद अब सामाजिक संस्थाएं, कर्मचारी संगठन व राजनीतिक दलों के लोग भी हिन्दुस्तान के स्वच्छता अभियान से जुड़ने लगे हैं। बुधवार को जिले में अलग-अलग संगठनों ने अभियान से जुड़कर साफ-सफाई की। गांवों...

हिन्दुस्तान स्वच्छता अभियान: सफाई में बनेंगे भागीदार, दूसरों को करेंगे प्रेरित
सोनभद्रWed, 20 Sep 2017 09:37 PM
ऐप पर पढ़ें

स्कूलों के बाद अब सामाजिक संस्थाएं, कर्मचारी संगठन व राजनीतिक दलों के लोग भी हिन्दुस्तान के स्वच्छता अभियान से जुड़ने लगे हैं। बुधवार को जिले में अलग-अलग संगठनों ने अभियान से जुड़कर साफ-सफाई की। गांवों में भी सफाई अभियान चलाकर ग्रामीणों को प्रेरित करने का कार्य किया गया। वहीं लोगों ने हिन्दुस्तान द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना करते हुए खुद सफाई करने का संकल्प लेते हुए घर परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। 

स्वच्छता से जन-जन को जोड़ने की जरूरत 
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राबर्ट्सगंज  के बढ़ौली चौक पर सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने हिन्दुस्तान के अभियान की सराहना करते हुए इससे जन-जन को जोड़ने की बात कही। इस दौरान दुकानदारों को भी कूड़ा एक जगह एकत्रित करने का अनुरोध किया तथा उन्हें भी सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, राबर्ट्सगंज विधायक भूपेश  चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, अजीत चौबे, मनीष अग्रहरि, मोहन कुशवाहा, अजीत रावत आदि मौजूद रहे।

स्वच्छता से बीमारियों से मिलेगी मुक्ति 
कैमूर महोत्सव समिति के सदस्यों ने बुधवार को राबर्ट्सगंज आरटीएस क्लब मैदान में साफ-सफाई अभियान चलाया। इस दौरान समिति के लोगों ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि घर और आसपास साफ-सफाई रहने से बीमारियों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि हम सभी को इस अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए दूसरों को भी  प्रेरित करना चाहिए। इस मौके पर डॉ. कुसमाकर, प्रमोद कुमार, प्रभाकर श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार बगाड़िया, चंचल थरड, ध्रुवकांत द्विवेदी, अजीत, विमलेश कुमार, पंकज, सुरेश राय आदि मौजूद रहे। 

सभी को जागरूक करने की जरूरत 
जय मां काली समिति के सदस्यों ने बुधवार को हर्ष नगर में सफाई अभियान चलाया। उन्होंने हिन्दुस्तान द्वारा चलाए जा रहे अभियान से जुड़कर साफ-सफाई की और लोगों को भीप्रेरित किया। समिति के लोगों ने हर्ष नगर स्थित पूजा पंडाल के अलावा आसपास सफाई की। उन्होंने कहा कि जब तक सभी लोग जागरूक नहीं होंगे तब तक क्षेत्र में स्वच्छता नहीं आएगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से  समर बहादुर सिंह, विक्रांत सिंह, राघवेन्द्र सिंह, अनूप सिंह, नीतीश कुमार सिंह, देवेन्द्र सिंह, सनम सिंह, अमितेश सिंह, लवकुश तिवारी आदि मौजूद रहे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें