ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रराहगीरों पर पलटा कोयला लदा हाइवा, दो की मौत

राहगीरों पर पलटा कोयला लदा हाइवा, दो की मौत

सिंगरौली जिले में रजमिलान के चमेली मोड़ पर रविवार की रात लगभग दो बजे कोयला लदा हाइवा रामायण मंडली के चार सदस्यों पर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल...

राहगीरों पर पलटा कोयला लदा हाइवा, दो की मौत
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रSun, 25 Jun 2017 05:49 PM
ऐप पर पढ़ें

सिंगरौली जिले में रजमिलान के चमेली मोड़ पर रविवार की रात लगभग दो बजे कोयला लदा हाइवा रामायण मंडली के चार सदस्यों पर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। ये लोग किसी के यहां से रामायण पढ़कर लौट रहे थे। सूचना मिलते ही एएसपी, एसडीमए फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल बैढ़न में भर्ती कराया गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आश्वासन के बाद पुलिस शवों को अपने कब्जे में ले सकी। पुलिस के मुताबिक, सखोहा निवासी 55 वर्षीय दूबराज प्रजापति पुत्र रामभरोस प्रजापति तथा 60 वर्षीय छुन्नू प्रजापति पुत्र रूप नारायण प्रजापति अपनी मंडली के सदस्य 55 वर्षीय श्याम लाल प्रजापति पुत्र रामभरोस तथा 50 वर्षीय बख्शू लाल साह पुत्र बुधलाल के साथ रजमिलान निवासी विनोद साह के आवास से रामायण का पाठ कर रविवार की रात लगभग दो बजे पैदल ही घर वापस लौट रहे थे। रजमिलान के चमेली मोड़ के पास तेज गति से जा रहा कोयला लदा हाइवा अचानक इन लोगों के ऊपर पलट गया। हादसे में श्याम लाल प्रजापति तथा बख्शू लाल की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। घटना की खबर मिलते ही एएसपी सिंगरौली सूर्यकांत शर्मा, एसडीएम विकास सिंह मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे। परिजनों को मुआवजे तथा अन्य मदद का आश्वासन देकर पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें