ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सीतापुरपत्नी से झगड़े के बाद पति ने घर के बाहर उठाया ऐसा कदम कि...

पत्नी से झगड़े के बाद पति ने घर के बाहर उठाया ऐसा कदम कि...

सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां देर रात एक पति ने नशे में धुत्त होकर पत्नी से झगड़ा किया और फिर गुस्से में घर के बाहर चला गया। उसके बाद सुबह पेड़ पर लटका...

पत्नी से झगड़े के बाद पति ने घर के बाहर उठाया ऐसा कदम कि...
लाइव हिन्दुस्तान टीम,सीतापुरSat, 15 Jul 2017 11:36 AM
ऐप पर पढ़ें

सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां देर रात एक पति ने नशे में धुत्त होकर पत्नी से झगड़ा किया और फिर गुस्से में घर के बाहर चला गया। उसके बाद सुबह पेड़ पर लटका उसका शव देखकर पूरे गांव में कोहराम मच गया।

शव की पहचान थाना क्षेत्र के खालेगढी निवासी नत्थाराम 63 वर्ष पुत्र कढिले के रूप में हुई है। जिसने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नत्थाराम बीती रात शराब के नशे में था। जिसके कारण वह अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर काफी लड़ाई-झगड़ा करने लगा। झगड़ा करने के बाद नत्थाराम घर से बाहर रात में ही कहीं चला गया। 

आज सुबह उसका शव गांव के पूरब आम के पेड़ में लटका देखा गया। जिसमें पूरे गांव में मातमा छा गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी है। मौके पर संदना पुलिस मौके पर जाकर जांच पड़ताल करके शव का पंचनामा करके पी एम के लिए भेज दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें