ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरजाकर झुग्गी झोपड़ी में एक दिया जलाएं...

जाकर झुग्गी झोपड़ी में एक दिया जलाएं...

युवा सर्व कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के तत्वाधान दीपावली के उपलक्ष्य में नगर के बाबा मोहनदास स्कूल में आयोजित किया गया। कवि सम्मलेन में युवा कवि पीयूष शर्मा, कवि शिव प्रकाश दीक्षित, कवि विकास सोनी...

जाकर झुग्गी झोपड़ी में एक दिया जलाएं...
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरSat, 14 Oct 2017 12:38 PM
ऐप पर पढ़ें

युवा सर्व कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के तत्वाधान दीपावली के उपलक्ष्य में नगर के बाबा मोहनदास स्कूल में आयोजित किया गया। कवि सम्मलेन में युवा कवि पीयूष शर्मा, कवि शिव प्रकाश दीक्षित, कवि विकास सोनी ‘ऋतुराज व विकास शर्मा ‘पारस ने अपनी रचनाओं से सदन में समां बांध दिया। इस दौरान कवियों का सम्मान भी किया गया।

युवा सर्व कल्याण समिति उत्तर प्रदेश की ओर से शहर के बिसरात स्थित बाबा मोहनदास स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य में काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें कवि पीयूष शर्मा ने कहा कि ‘भारत के इतिहास की रचना लगभग अभी अधूरी है, अवधपुरी में रामचंद्र का मंदिर बहुत ज़रूरी है। कवि शिव प्रकाश दीक्षित ने कहा कि ‘जाकर झुग्गी झोपड़ी में एक दिया जलाएं, यह दीपावली हर्षोउल्लास से मनाएं। कवि विकास शर्मा ‘पारस ने पढ़ा, ‘एक हूं कवि और गमों से घिरा रहता हूं, फिर भी लोगों को हसांता हूं। कवि विकास सोनी ‘ऋतुराज ने पढ़ा, ‘चलो एक दूजे की हंसी पहचान हो जाएं, दीवाली तुम मनाओ और हम रमजान हो जाएं। कवियों के इन रचनाओ पर पूरा सदन तालियों से गूंज उठा।

संगठन प्रबंध प्रभारी केशव गुप्ता के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम का सहनेतृत्व ज़िलामाहसचिव विकास वर्मा में किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष हिमांशु रस्तोगी ने की। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव ने किया। अंत में सदस्य कुलदीप कन्नौजिया ने कवियों को आभार पत्र देकर सम्मलेन का समापन किया। इस अवसर पर देवेश कुमार वर्मा, संजीव कुमार वर्मा, आशीष कुमार, आदित्य कुमार, नीरज मिश्रा, भास्कर मिश्रा, शैलेन्द्र अवस्थी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें