ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरपंडित दीनदयाल के बताए मार्ग पर चलकर भाजपा कर रही है कार्य

पंडित दीनदयाल के बताए मार्ग पर चलकर भाजपा कर रही है कार्य

तिलहर। हिन्दुस्तान संवाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर पुरानी गल्ला मंडी पोटरगंज में समारोह का आयोजन हुआ। भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल के जीवन तथा सरकारी योजनाओं पर जानकारियां दी। मुख्य...

पंडित दीनदयाल के बताए मार्ग पर चलकर भाजपा कर रही है कार्य
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरTue, 26 Sep 2017 12:49 PM
ऐप पर पढ़ें

तिलहर। हिन्दुस्तान संवाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर पुरानी गल्ला मंडी पोटरगंज में समारोह का आयोजन हुआ। भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल के जीवन तथा सरकारी योजनाओं पर जानकारियां दी। मुख्य अतिथि भाजपा के जिला प्रभारी पूरन लाल लोधी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और सशक्त भारत के निर्माण में लगा दिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए हुए मार्ग पर चलकर सबका साथ सबका विकास पर काम कर रही है। उन्होंने भाजपा नेताओं में गुटबाजी को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि सभी लोग एक जुट होकर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए लग जाएं। पूर्व चेयरमैन देवेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा दायक है जिन्होंने इस राष्ट्र के लिए अपना संपूर्ण जीवन लगा दिया। भाजपा नेता सुशील बाबू गुप्ता बबलू ने कहा कि भाजपा सरकार ने पंडित दीनदयाल के विचारों को समाज में बढ़ाया है और उन्हीं के विचारों के अनुसार भाजपा पार्टी कार्य कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरीश पांडे तथा संचालन देवेंद्र गुप्ता ने किया।कार्यक्रम को नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, अमरीश पांडे, वेद प्रकाश सिंह, शरद अग्रवाल, चिम्मन लाल गंगवार, गौरव सहाय, दुर्गेश गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान गयाराम यादव, अरविंद रस्तोगी, हेतराम गंगवार, ऋषि द्विवेदी, महेश चंद्र, अभय राजपूत, शकुंतला सक्सेना, चंद्रकांता द्विवेदी, श्याम अग्रवाल, श्याम रस्तोगी, तरुण मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें