ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलचन्दौसी से तिरंगा लेकर ज्ञाननंदिनी रवाना

चन्दौसी से तिरंगा लेकर ज्ञाननंदिनी रवाना

चन्दौसी नगर के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव फरीदपुर में पर्वातारोहणी ज्ञान नंदनी को कोतवाली प्रभारी अनिल समानिया ने तिरंगा देकर यूरोप की सर्वोच्च चोटी को फतह करके उस पर तिरंगा फहराने को रवाना किया।...

चन्दौसी से तिरंगा लेकर ज्ञाननंदिनी रवाना
हिन्दुस्तान टीम,संभलSat, 22 Jul 2017 11:57 PM
ऐप पर पढ़ें

चन्दौसी नगर के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव फरीदपुर में पर्वातारोहणी ज्ञान नंदनी को कोतवाली प्रभारी अनिल समानिया ने तिरंगा देकर यूरोप की सर्वोच्च चोटी को फतह करके उस पर तिरंगा फहराने को रवाना किया। फरीदपुर गांव में ज्ञान नंदनी के यूरोप के माउन्ट एल्वुश पर भारतीय तिरंगा फहराने को रवाना होने से पहले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कोतवाली प्रभारी अनिल समानियां ने ज्ञान नंदनी को भारतीय तिरंगा देकर रवाना दिया। ज्ञान नंदनी के रवाना होने के कार्यक्रम में गांव के साथ आस पास के नगरों से काफी संख्या में लोग पहुंचे। सभी ने अपनी शुभाकामनाओं के साथ ज्ञान नंदनी को यूरोप के माउन्ट एल्वुश पर भारतीय तिरंगा फहराने का आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर पूरे गांव में जश्न का माहौल रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें